Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

UP में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने SIR के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी

लखनऊ उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नई सूची में प्रदेश के करीब 13.58 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। अंतिम मतदाता सूची की तुलना में इस बार कुल 18 लाख 84 हजार 113 मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ड्राफ्ट सूची जारी होने के साथ ही मतदाताओं को अपना नाम जुड़वाने, हटवाने और दर्ज विवरण में संशोधन कराने का मौका भी मिल गया है। निर्वाचन आयोग के जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब कुल मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 हो गई है। इनमें 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 पुरुष, 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 महिला और 4,042 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे ड्राफ्ट सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जरूर जांच लें। 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता दर्ज थे। इनमें 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 पुरुष और 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 महिला मतदाता शामिल थीं।

नई ड्राफ्ट सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 87 हजार 449 बढ़ी है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या में 10 लाख 96 हजार 828 का इजाफा हुआ है। इस तरह पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या में करीब 3.09 लाख अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी में अपेक्षाकृत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। ड्राफ्ट मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 11 लाख 83 हजार 352 दर्ज की गई है। जबकि 10 अप्रैल को जारी अंतिम सूची में इस आयु वर्ग के 17 लाख 63 हजार 360 मतदाता थे। इस तरह 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या में 5 लाख 80 हजार 8 की कमी दिखाई दे रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, इस कमी की एक वजह यह है कि पहले सूची में शामिल 19 साल के कई मतदाता अब 20 वर्ष के हो चुके हैं। इसलिए उन्हें 18-19 वर्ष वाले आयु वर्ग में नहीं गिना गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान नए युवा मतदाताओं के नाम जुड़ने से यह आंकड़ा बढ़ेगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने, पहले से दर्ज जानकारी में सुधार कराने या किसी अपात्र व्यक्ति का नाम हटवाने के लिए आवेदन कर सकता है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसलिए जिन लोगों का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है या जिनकी जानकारी में कोई गलती है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रदेश के सभी 75 जिलों के 403 विधानसभा क्षेत्रों में उपलब्ध रहेगी। इसे 1,73,730 मतदान केंद्रों पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइट पर भी सूची उपलब्ध कराई जाएगी। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और राजनीतिक दलों को भी इसकी प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी। मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर या संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सूची में अपना नाम देख सकते हैं। ऑनलाइन सुविधा के जरिए भी घर बैठे जानकारी हासिल की जा सकती है। मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम शामिल कराने और गलतियों को दूर करने के लिए नवंबर में चार विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 21 और 22 नवंबर तथा 28 और 29 नवंबर को बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। इन दिनों नागरिक नाम जुड़वाने, नाम हटवाने और विवरण में संशोधन से संबंधित आवेदन जमा कर सकेंगे। बूथों पर जरूरी आवेदन फॉर्म भी उपलब्ध रहेंगे। मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अवजमते.मबप.हवअ.पद और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट बमवनजजंतचतंकमेी.दपब.पद पर जाकर ड्राफ्ट सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा ईसीआईनेट (म्ब्प्छम्ज्) मोबाइल ऐप के माध्यम से भी मतदाता सूची की जानकारी हासिल की जा सकती है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं है तो वह फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके साथ पासपोर्ट आकार की फोटो तथा जन्मतिथि और सामान्य निवास के प्रमाण से जुड़े जरूरी दस्तावेज देने होंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम सूची जारी होने का इंतजार न करें और समय रहते अपने नाम व विवरण की जांच कर लें, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, IIT कानपुर के नोएडा परिसर में होगा भवन का निर्माण

योगी आदित्यनाथ का बुधवार को सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। इन प्रस्तावों के पास होने से प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी विकास, खेल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षण संस्थानों के विस्तार को बड़ा बल मिलेगा। इसके साथ उत्तर प्रदेश पंचायतराज संशोधन अध्यादेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी …

Like us share us

यूपी और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक के संपत्ति विवाद सुलझे, लंबित मामलों पर भी बनी सहमति

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपत्तियों के बंटवारे और उनके स्वामित्व से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं। दोनों राज्यों के बीच अभी कुछ मामले लंबित हैं, जिन्हें भी जल्द निपटाने पर सहमति बनी है। इनमें सिंचाई विभाग की संपत्तियों से जुड़े मामले भी …

Like us share us

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने को मंजूरी

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को छह महीने का विस्तार मिलने से अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विधानसभा चुनाव के बाद होना तय माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश यूपी पंचायत चुनाव फिलहाल टल गया है। पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ने से अब यह विधानसभा …

Like us share us

जेन-जी और जेन-अल्फा को बताना होगा 10 साल पहले के यूपी का सच: सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम राइजिंग भारत समिट में कहा कि आज की जेन-जी और जेन-अल्फा पीढ़ी को 10 वर्ष पहले के उत्तर प्रदेश की अराजकता, दंगे, गुंडागर्दी और पहचान के संकट के बारे में बताना जरूरी है। 15 से 25-27 वर्ष की उम्र के युवाओं ने उस दौर को नहीं …

Like us share us

जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो सिस्टम का दुश्मन है: सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो इस सिस्टम का दुश्मन है और उसके खिलाफ उसी प्रकार की कार्रवाई भी की जाएगी। एक निजी चैनल का कार्यक्रम “राइजिंग भारत समिट” में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, निवेश और आर्थिक विकास पर चर्चा करते हुए …

Like us share us

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हुए हैं इनके हाथ: सीएम योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनका इतिहास राम मंदिर का विरोध करने का रहा है। ये लोग अयोध्या को बदनाम करने और भारत की सनातन आस्था को बदनाम करने के लिए कुछ न कुछ स्वांग रचेंगे। ये लोग घोषित रामद्रोही हैं, राम भक्तों के खून …

Like us share us

‘योगी की पाती’ बनी सत्ता और समाज के बीच विश्वास की डोर, जगतगुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने की सीएम की पहल की सराहना

 जनता से सीधा संवाद, संवेदना और विश्वास का अनूठा माध्यम बनी ‘योगी की पाती’ अपने 50 सप्ताह पूरे कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है। जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने भी ‘योगी की पाती’ के कई संस्करणों का अध्ययन करने के बाद …

Like us share us

सीएम योगी आदित्यनाथ ने UP Police और ATS के योगदान को सराहा, बोले- प्रदेश Lawless Land से Land of Law

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आतंकी हमलों से निपटने की तैयारी को परखने के साथ एनएसजी और एटीएस के संयुक्त प्रशिक्षण का लखनऊ पुलिस लाइन में शुभारंभ किया।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है। इसमें न …

Like us share us

पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जवाबदेही भी जरूरी: अश्विनी वैष्णव

के0 के0 सक्सेना नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारिता में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने …

Like us share us

आजम खान को न्याय मिलने की उम्मीद, 2027 में मजबूती से उतरेगा विपक्ष: शिवपाल यादव

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। इस बीच आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण और चुनावी तैयारियों को लेकर सपा और कांग्रेस के नेताओं …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button