
ऋषिकेश उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह दो बड़े सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिहरी गढ़वाल जिले के गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी और पानी में समा गई। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 यात्री घायल हुए हैं। बस में करीब 30 से 35 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में शादी समारोह से लौट रहा एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में भी चार लोगों की जान चली गई और छह लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथ सेवा की बस हरिद्वार से चमोली जा रही थी। मंगलवार सुबह थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस करीब 100 मीटर नीचे पानी में समा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों में उत्तराखंड के 10, झारखंड के 6, पश्चिम बंगाल और बिहार के दो-दो तथा असम के दो लोग शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के यात्री भी घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिहरी गढ़वाल में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई गई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड में दूसरी बड़ी दुर्घटना रुद्रप्रयाग जिले की क्यूंजा घाटी में हुई। कंडारा के पास सोमवार रात करीब नौ बजे पोखरी में शादी समारोह से लौट रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल रेफर किया गया है। इस दुर्घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। एक ही दिन में दो बड़े हादसों में 13 लोगों की मौत और कई यात्रियों के घायल होने से पहाड़ी मार्गों पर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से घायलों के उपचार और राहत कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। दोनों दुर्घटनाओं के कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, IIT कानपुर के नोएडा परिसर में होगा भवन का निर्माण
योगी आदित्यनाथ का बुधवार को सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। इन प्रस्तावों के पास होने से प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी विकास, खेल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षण संस्थानों के विस्तार को बड़ा बल मिलेगा। इसके साथ उत्तर प्रदेश पंचायतराज संशोधन अध्यादेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी …
यूपी और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक के संपत्ति विवाद सुलझे, लंबित मामलों पर भी बनी सहमति
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपत्तियों के बंटवारे और उनके स्वामित्व से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं। दोनों राज्यों के बीच अभी कुछ मामले लंबित हैं, जिन्हें भी जल्द निपटाने पर सहमति बनी है। इनमें सिंचाई विभाग की संपत्तियों से जुड़े मामले भी …
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने को मंजूरी
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को छह महीने का विस्तार मिलने से अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विधानसभा चुनाव के बाद होना तय माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश यूपी पंचायत चुनाव फिलहाल टल गया है। पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ने से अब यह विधानसभा …
जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो सिस्टम का दुश्मन है: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो इस सिस्टम का दुश्मन है और उसके खिलाफ उसी प्रकार की कार्रवाई भी की जाएगी। एक निजी चैनल का कार्यक्रम “राइजिंग भारत समिट” में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, निवेश और आर्थिक विकास पर चर्चा करते हुए …
‘योगी की पाती’ बनी सत्ता और समाज के बीच विश्वास की डोर, जगतगुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने की सीएम की पहल की सराहना
जनता से सीधा संवाद, संवेदना और विश्वास का अनूठा माध्यम बनी ‘योगी की पाती’ अपने 50 सप्ताह पूरे कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है। जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने भी ‘योगी की पाती’ के कई संस्करणों का अध्ययन करने के बाद …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने UP Police और ATS के योगदान को सराहा, बोले- प्रदेश Lawless Land से Land of Law
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आतंकी हमलों से निपटने की तैयारी को परखने के साथ एनएसजी और एटीएस के संयुक्त प्रशिक्षण का लखनऊ पुलिस लाइन में शुभारंभ किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है। इसमें न …
पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जवाबदेही भी जरूरी: अश्विनी वैष्णव
के0 के0 सक्सेना नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारिता में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने …
आजम खान को न्याय मिलने की उम्मीद, 2027 में मजबूती से उतरेगा विपक्ष: शिवपाल यादव
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। इस बीच आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण और चुनावी तैयारियों को लेकर सपा और कांग्रेस के नेताओं …





