
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। इस बीच आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण और चुनावी तैयारियों को लेकर सपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुप्रीम कोर्ट से सपा नेता आजम खान को मिली राहत पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि उन्हें अब केवल न्यायालय से ही न्याय की उम्मीद है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में आजम खान का उत्पीड़न अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। शिवपाल ने विश्वास जताया कि अदालत से आजम खान को निश्चित रूप से न्याय मिलेगा। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा द्वारा लगभग 181 सीटों की संभावित सूची सौंपे जाने की खबरों पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। बातचीत होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की बातचीत हो चुकी है। अगले दो-तीन दिनों में इस मुद्दे पर बैठक होने की संभावना है। बातचीत से जो मसौदा सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की चुनावी तैयारी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अखिलेश यादव को मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर निर्माण में शामिल होने का निमंत्रण दिए जाने पर इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए जुटाए गए धन के इस्तेमाल को लेकर भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हार के बाद भाजपा अब दूसरे धार्मिक मुद्दों की ओर लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। वहीं, संभल से सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क ने केशव प्रसाद मौर्य के बयान को गलत और गैर-जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला आने से पहले इस तरह की बातें करना धमकी देने जैसा है। चुनाव नजदीक आते ही भाजपा धार्मिक मुद्दों को उठाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है, लेकिन अब लोग जागरूक हो चुके हैं। जियाउर रहमान बर्क ने कहा कि चुनाव मैदान में उतरते समय समाजवादी पार्टी अपना एजेंडा और घोषणापत्र जनता के सामने रखेगी। इसमें पिछली सरकार के कामकाज और भविष्य की योजनाओं का ब्योरा होगा। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि केंद्र और प्रदेश में सत्ता में रहने के दौरान किए गए कार्यों का 10 साल का रिपोर्ट कार्ड पहले जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर फिलहाल कोई ऐसा कदम नहीं उठाया जाएगा, जिससे धार्मिक विवाद की स्थिति पैदा हो।
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, IIT कानपुर के नोएडा परिसर में होगा भवन का निर्माण
योगी आदित्यनाथ का बुधवार को सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। इन प्रस्तावों के पास होने से प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी विकास, खेल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षण संस्थानों के विस्तार को बड़ा बल मिलेगा। इसके साथ उत्तर प्रदेश पंचायतराज संशोधन अध्यादेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी …
यूपी और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक के संपत्ति विवाद सुलझे, लंबित मामलों पर भी बनी सहमति
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपत्तियों के बंटवारे और उनके स्वामित्व से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं। दोनों राज्यों के बीच अभी कुछ मामले लंबित हैं, जिन्हें भी जल्द निपटाने पर सहमति बनी है। इनमें सिंचाई विभाग की संपत्तियों से जुड़े मामले भी …
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने को मंजूरी
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को छह महीने का विस्तार मिलने से अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विधानसभा चुनाव के बाद होना तय माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश यूपी पंचायत चुनाव फिलहाल टल गया है। पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ने से अब यह विधानसभा …
जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो सिस्टम का दुश्मन है: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो इस सिस्टम का दुश्मन है और उसके खिलाफ उसी प्रकार की कार्रवाई भी की जाएगी। एक निजी चैनल का कार्यक्रम “राइजिंग भारत समिट” में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, निवेश और आर्थिक विकास पर चर्चा करते हुए …
‘योगी की पाती’ बनी सत्ता और समाज के बीच विश्वास की डोर, जगतगुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने की सीएम की पहल की सराहना
जनता से सीधा संवाद, संवेदना और विश्वास का अनूठा माध्यम बनी ‘योगी की पाती’ अपने 50 सप्ताह पूरे कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है। जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने भी ‘योगी की पाती’ के कई संस्करणों का अध्ययन करने के बाद …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने UP Police और ATS के योगदान को सराहा, बोले- प्रदेश Lawless Land से Land of Law
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आतंकी हमलों से निपटने की तैयारी को परखने के साथ एनएसजी और एटीएस के संयुक्त प्रशिक्षण का लखनऊ पुलिस लाइन में शुभारंभ किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है। इसमें न …
पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जवाबदेही भी जरूरी: अश्विनी वैष्णव
के0 के0 सक्सेना नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारिता में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने …
आजम खान को न्याय मिलने की उम्मीद, 2027 में मजबूती से उतरेगा विपक्ष: शिवपाल यादव
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। इस बीच आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण और चुनावी तैयारियों को लेकर सपा और कांग्रेस के नेताओं …





