Main StoriesnewsTrending Storiesउत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

छह दिसंबर को तोड़कर रहेंगे शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद, ऐलान से मथुरा में गर्माया माहौल

छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कारसेवा की घोषणा करने वाले जुल्हैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर डाॅ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने शुक्रवार को कहा कि कारसेवा के लिए 40 हजार से अधिक लोग आएंगे। शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद हम तोड़कर रहेंगे। कहां से कैसे कारसेवा शुरू करनी है, इसके लिए रेकी कर ली गई है।

गोवर्धन चौराहा स्थित एक मैरिज होम में मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर ने कहा कि हमने पहले ही छह दिसंबर को कारसेवा की घोषणा की थी। अब लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए भ्रमण कर समर्थन मांगा जा रहा है। हम अयोध्या भी लोगों से समर्थन मांगने गए थे। बड़ी संख्या में साधु-संत भी इस कारसेवा में जुटेंगे।

हरिद्वार, दिल्ली के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी साधु-संतों से इसके लिए संपर्क किया गया है। उन्होंने कहा कि करीब चालीस हजार पूरे देश से कारसेवा के लिए आएंगे। हमने यह रेकी पहले ही कर ली है कि कहां से कारसेवा के लिए गुंबद पर चढ़ना है, किस मार्ग से पहुंचना है। अलग-अलग मार्गों से कारसेवक आएंगे। उन्होंने कहा कि हमने कारसेवा के लिए बड़ी संख्या में हथौड़े, तसले और कुदाल भी खरीद ली हैं।

बताया कि कारसेवा का आह्वान करने के कारण पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन शहजाद भट्ठी गैंग बौखला गया है। उनको लगातार फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस आश्रम पर तैनात कर दी गई है। लेकिन आतंकी धमकियों से सनातन समाज डरने वाला नहीं है। हर हाल में कारसेवा होगी।

वार्ता स्थल पर पहुंची पुलिस

डाॅ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज द्वारा प्रेसवार्ता जिस स्थान पर की जा रही थी, वहां वार्ता के दौरान गोविंद नगर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने वार्ता के बारे में पीठाधीश्वर से जानकारी की और फिर वापस हो गई।

Like us share us

Related Articles

Back to top button