अंतरराष्ट्रीयखेलताजा खबरेराष्ट्रीय

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का आईपीएल खेलना तय नहीं, कहा- परिवार के हित में लूंगा फैसला

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और अपनी गजब की स्विंग बॉलिंग के लिए मशहूर ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) का आईपीएल में खेलना तय नहीं है. ट्रेंट बोल्ट ने खुद इशारों ही इशारों में ये बात कही. बोल्ट ने न्यूजीलैंड पोर्टल वन न्यूज से कहा कि वो अपने परिवार के हित में फैसला लेकर आगे बढ़ेंगे. वो सही सलाह लेने के बाद ही इस टूर्नामेंट को खेलने या इससे बाहर रहने पर फैसला लेंगे. बता दें ट्रेंट बोल्ट पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे लेकिन इस सीजन में उन्हें मुंबई इंडियंस टीम में जगह मिली थी.

बोल्ट को है परिवार की चिंता
न्यूजीलैंड पोर्टल वन न्यूज ने बोल्ट (Trent Boult) के हवाले से लिखा, ‘मैंने आईपीएल के बारे में बहुत बातें सुनी हैं कि ये उस विंडो में हो रहा है, यहां हो रहा है, वहां हो रहा है. हर हफ्ते चीजें बदलती रहती हैं, लेकिन मुझे इस पर अभी फैसला लेना है. मैं सही व्यक्ति से बात करूंगा और फिर फैसला लूंगा कि मेरे लिए, मेरे क्रिकेट करियर के लिए और परिवार के लिए क्या सही होगा. आगे वक्त बताएगा’

Like us share us

Related Articles

Back to top button