ताजा खबरेबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Durga Ashtami: सुष्मिता सेन के भइया-भाभी का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर Viral

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा से शादी की है। शादी के बाद से ही दोनों लगातार अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीच में उनके रिश्ते में आ रही दरार को लेकर भी खबरें सामने आईं थीं। लेकिन अब फिलहाल उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक है। बीते दिनों राजीव दिल्ली से मुंबई अपनी पत्नी चारु के पास मुंबई पहुंचे हैं। वहीं दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं अब दोनों की दुर्गाष्टमी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

राजीव सेन और चारु असोपा इन​ दिनों फेस्टिव सीजन के रंग में रंगे नजर आ रहे है। हाल ही में चारु ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपनी और पति राजीव की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरें को चारु को दुर्गाष्टमी के खास मौके पर शेयर किया है। फोटोज में दोनों ने ट्रेडिशनल वियर में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीरें में दोनों गले में माला डाले रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button