अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरे

यूपी में सपना के गाने पर हुई हिंसा में एक की मौत


बुलंदशहर ,09 दिसंबर । यूपी के बुलंदशहर में एक शादी समारोह में सपना चौधरी का गीत बजाने को लेकर हुए

झगड़े में कथित तौर पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार की देर रात को कोतवाली पुलिस सर्कल में आने वाले बुलंदशहर के एक मैरिज हॉल में हुई।

घायल युवक को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।


कुछ युवक एक शादी में नाच रहे थे तभी उन्होंने डीजे से सपना चौधरी का एक गाना बजाने की मांग की। जब डीजे ने मना कर दिया, तो वे हिंसक हो गए

और इसके कारण 2 समूहों के बीच झड़प हो गई।


पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कथित आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस चश्मदीद गवाहों से भी बात कर रही है।


बुलंदशहर के एसपी ने दावा किया कि मृतक ने झड़प के दौरान हस्तक्षेप करने की कोशिश की थी और उसे तभी दिल का दौरा पड़ गया।

उन्होंने कहा, पहली नजर में ऐसा लगता है कि उसकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।

मामले की जांच की जा रही है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button