अंतरराष्ट्रीयखेल

आस्ट्रेलियाई कप्तान- हम खराब खेले, हार से निराश हूं

भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद बोले आस्ट्रेलियाई कप्तान- हम खराब खेले, हार से निराश हूं


मेलबर्न ,29 दिसंबर । मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच मे भारत के हाथों मिली 8 विकेट की करारी शिकस्त के बाद आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा कि वह बेहद निराश हैं

क्योंकि उनकी टीम खराब क्रिकेट खेली। भारत ने इस जीत के साथ चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबर कर ली है। आस्ट्रेलिया ने एडिलेड में भारत को 8 विकेट से हराकर लीड ली थी।


मैच के बाद पेन ने कहा, काफी निराशाजनक। हम खराब खेले। मैच के कुछ अहम क्षणों में हमारा प्रदर्शन निराशाजनक था। भारत को इस जीत श्रेय दिया जाना चाहिए।

भारतीय टीम ने हमें बैट, बॉल और यहां तक की फील्ड में गलतियां करने पर मजबूर किया। और अगर आप एक चलिटी टीम के साथ खेलते हुए

ऐसी गलतियां करनें तो इसकी कीमत आपको चुकानी ही होगी। कप्तान ने हालांकि युवा खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की तारीफ की। पेन ने कहा, ग्रीन ने अपने टेम्प्रामेंट से दिखाया

कि वह और मैच खेलेंगे। वह हर मैच के साथ बेहतर होंगे और यह काफी रोचक है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button