अपराधउत्तर प्रदेश

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण दर्ज, जांच में जुटी पुलिस


लखनऊ राजधानी में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध में कमी आने का नाम नहीं ले रहा है. जिसको लेकर सरकार भी चिंतित नजर आ रही है

. वहीं महिलाओं से संबंधित दो और मामले सामने आए हैं. जिसमें एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाते हुए दो अलग-अलग मामलों में युवती में मुकदमा दर्ज कराया है. बताया गया है युवती द्वारा अमीनाबाद और ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं.

अमीनाबाद निवासी युवती ने मुसाहबगंज के बरफखाना निवासी आदिल अहमद समेत उसके परिवार के नौ सदस्यों पर आरोप लगाया है. जिसपर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है.
युवती की पिटाई के बाद दी जान से मारने की धमकी


मिली जानकारी के मुताबिक, अमीनाबाद में रह रही एक युवती ने आदिल अहमद नामक युवक के खिलाफ अमीनाबाद और ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है. युवती का आरोप है कि आदिल नामक युवक ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.

लेकिन अब वह युवक शादी करने से इनकार कर रहा है. युवती का आरोप है जब उसने आदिल के परिजनों से सम्पर्क किया तो उसके परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी. आरोप है कि उसकी पिटाई करने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी है.

युवती ने इन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस


पीड़िता की मानें तो आदिल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं. अब वह शादी करने से मुकर गया है

. जिसपर उसने आदिल के परिजनों से संपर्क किया. युवती का आरोप है आदिल के पिता गुलाम वारिस, मां नूरजहां, भाई शकील, शरीफ, लईक व कदीर, बहनोई औसाफ अहमद तथा मोहम्मद अयूब ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी है.
बंथरा में भी हुई एफआईआर


इसी तरह का एक मामला बंथरा का भी सामने आया है. जहां की निवासी एक युवती ने उन्नाव के भगवंतनगर स्थित केसरीखेड़ा गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है.

आरोप है उपेंद्र प्रताप सिंह नामक युवक ने उस युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया है. इस आरोप को लगाते हुए युवती ने एफआईआर दर्ज कराई है.
धोखा देकर युवक ने बनाया युवती से संबंध


युवती का आरोप है उसके द्वारा दबाव डालने पर युवक ने उससे 21 अक्तूबर 2019 को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी. हालांकि, शादी के अगले ही दिन वह नौकरी का बहाना बताकर उसे छोड़कर चला गया. पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तरफ से मामला दर्ज कर उपेंद्र की तलाश की जा रही है.

Like us share us

Related Articles

Back to top button