ताजा खबरेदिल्लीपंजाबबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केजरीवाल का बड़ा एलान- AAP पंजाब के लाेगाें काे देगी मुफ्त इलाज की गारंटी | Delhi CM Arvind Kejriwa

पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा मास्टर स्ट्राेक खेला है। लुधियाना पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पंजाब की जनता काे मुफ्त एवं अच्छे इलाज देने की गारंटी देगी। केजरीवाल के साथ प्रेस कांफ्रेंस में भगवंत मान, जरनैल सिंह, कुंवर विजय प्रताप व राघव चड्डा भी माैजूद थे।

jagran

सही समय आने पर करेंगे सीएम चेहरे का एलान

इस दाैरान पूछे गए एक सवाल के जबाव में केजरीवाल ने कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि सही समय पर हम आपकाे अच्छा सीएम चेहरा देंगे। अभी इस पर नहीं साेचा जा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू के आप में आने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह एक मनगढ़ंत प्रश्न है। समय आने पर इसका उत्तर दिया जाएगा। दिल्ली के सीएम के मुताबिक सरकार बनने के बाद की हमने पूरी प्लानिंग कर दी है। इसके लिए व्यापारियों से मिलकर खाका तैयार किया गया है।

स्वास्थ्य के लिए 6 गारंटियां

  • पंजाब में सभी को मुफ्त व अच्छा इलाज देंगे, मुफ्त चीजें अच्छी होती हैं।
  • दूसरी सभी दवाइयां टेस्ट इलाज ऑपरेशन मुफ्त होगा
  • सभी को हेल्थ कार्ड जारी करेंगे उसमें सभी रिपोर्ट दर्ज होंगे
  • मोहल्ला क्लीनिक पंजाब के हर गांव में खोले जाएंगे,16 हजार क्लिनिक खोले जाएंगे
  • सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जाएगा। बड़े स्तर पर नए अस्पताल खोलेंगे
  • दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज पंजाब सरकार कराएगी

पंजाब में सरकार का तमाशा बना

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकार का तमाशा बना दिया गया है। यहां सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है। सभी सीएम बनना चाहते हैं। कांग्रेस में अंतर्कलह इतनी है कि सरकार गायब हो गई है। परेशान लोग अपनी समस्या कहां लेकर जाएं। पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाएं खत्म हो गई हैं। प्राइवेट अस्पताल लूट रहे हैं। सरकारी अस्पताल में डाक्टर नहीं है। इसके साथ ही मरीजाें काे दवाईयां नहीं मिल रही है। आम आदमी का पहला मकसद पंजाब में सभी को मुफ्त और अच्छा इलाज देना है। दूसरा सभी दवाइयां के टेस्ट इलाज व ऑपरेशन मुफ्त होगा।

Like us share us

Related Articles

Back to top button