राजनीतिराष्ट्रीय

उत्तराखंड में भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन का एक और Video Viral

तमंचे पे डिस्को : अक्सर विवादों में रहने वाले खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया में जारी हुआ है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। इस वीडियो को कुछ ही देर में हजारों लोगों ने देख लिया है। 

विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का मंगलवार देर रात एक वीडियो वायरल होते ही चर्चाओं में आ गया। वीडियो में चैंपियन डांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्मी गाने पर डांस के दौरान वह हाथों में बंदूक लिए हैं। साथ ही दो पिस्टल भी उनके हाथ में दिखाई दे रही है। बाद में एक पिस्टल मुंह में दबाकर भी वह डांस करते नजर आए। इस दौरान शराब पीते भी वह दिखाई दिए। डांस के दौरान वे अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही, उत्तराखंड के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी उन्होंने इस वीडियो में किया है। 

वीडियो में चैंपियन दोनों हाथों में हथियार पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ में तीन-चार लोग भी हैं। यह वीडियो कब का हैं, इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन सप्ताह से चैंपियन खानपुर में नहीं हैं। वे दिल्ली बताए जा रहे हैं। पिछले दिनों लंढौरा में नगर बोर्ड की बैठक में चैंपियन ने नगर पालिकाध्यक्ष को एक पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही थी। 

विधायक चैंपियन ऐसे वीडियो और आपत्तिजनक भाषा के लिए कई बार विवादों में आ चुके हैं। भाजपा ने उन्हें उनके अभद्र व्यवहार के लिए तीन माह के लिए सदस्यता से निलंबित किया है। इस संबंध में विधायक से किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पाया। देर रात भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button