बॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

करोड़ों का बंगला और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं अर्जुन कपूर, एक्टर के 1 महीने की सैलरी कर देगी हैरान | Arjun Kapoor Net Worth

 बॉलीवुड में फैट टू फिट होकर एक नई पहचान बनाने वाले एक्टर अर्जुन कपूर आज इंडस्ट्री का जाने माने अभिनेता हैं। फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अर्जुन की डेब्यू फिल्म में ही दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी सराहा था। इसके बाद अर्जुन ने कई फिल्मों में काम किया और आज वह इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार्स का लिस्ट में शामिल हैं। आज उनके पास खुद की प्रॉपर्टी होने के साथ-साथ कई सारी लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। अर्जुन सिर्फ फिल्मों के जरिए नहीं बल्कि विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं।

Arjun Kapoor Buys a New Car - Land Rover Defender Worth Rs 1 Crore | See  Pics

इतनी है 1 महीने की सैलरी

Caknowledge की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर की नेटवर्थ 10 मिनियन डॉलर हैं। जो भारतीय रुपयों के अनुसार 74 करोड़ नेट वर्थ है। वहीं एक्टर के महीने की सैलरी की बात करें तो अर्जुन की एक हीने की सैलरी 1 करोड़ से ज्यादा है और साल की 8-10 करोड़ प्लस है। 

अर्जुन कपूर के घर

अर्जुन कपूर के पास मुंबई में लग्जरी घर है। वहीं हाल ही में उन्होंने एक नया फ्लैट भी खरीदा है जो उनकी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर के पास है। इस फ्लैट की कीमत 20 करोड़ बताई जा रही है।

नहीं लिया पिता के नाम का सहाराअर्जुन कपूर बॉलीवुड के फेसम डायरेक्टर बोनी कपूर के बेटे हैं। वह बोनी और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। इतने बड़े शख्सियत के बेटे होने के बावजूद अर्जुन ने अपनी मेहनत से अपनी नाम बनाया। उन्होंने कभी भी पिता के नाम का सहारा नहीं लिया है।

लग्जरी गाड़ियां

अर्जुन कपूर के पास एक नहीं बल्कि कई लग्जरी गाड़ियों का अच्छा कलेक्शन है। इनमें मर्सिडीज से लेकर ऑडी तक शामिल है। अर्जुन के पास मर्सिडीड़ज ML350, ऑडी Q5, लैड रोवर डिफेंडर, होन्डा CRV ब्रांड्स की गाडियां हैं। वहीं अगर एकटर के फीस की बात करें तो वह एक फिल्म के करीब 5 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं वह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ चार्ज करते हैं।

वर्कफ्रंट

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बा​र फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में नजर आए थे। इस मूवी में उनके अलावा रकुल प्रीत सिंह और नीना गुप्ता लीड रोल में थे। वहीं अब वह जल्द ही दो नई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। ये फिल्में ‘भूत पुलिस’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ हैं। वहीं ‘भूत पुलिस’ में अर्जुन के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, सैफ अली खान और यामी गौतम लीड रोल में हैं। वहीं एक ‘विलेन रिटर्न्स’ में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button