ताजा खबरेराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

5 अगस्त को PM मोदी करेंगे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन

रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने रामनगरी में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। पीएमओ ने पांच अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी के अयोध्या में भूमि पूजन का कार्यक्रम तय किया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब नरेंद्र मोदी अयोध्या आएंगे। आपको बता दें कि शनिवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी से निवेदन किया था। जिसपर पर अब पीएमओ ने मुहर लगा दी है।

पांच अगस्त को आएंगे पीएम मोदी
ट्रस्ट के आग्रह को स्वीकार करने के बाद पीएमओ ने पांच अगस्त का कार्यक्रम फाइनल कर दिया है। पांच अगस्त को पीएम मोदी करीब चार घंटे रामनगरी अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वह श्रीराम मंदिर के लिए भूमि और शिलान्यास के साथ ही अयोध्या में पर्यटन पर भी कार्यक्रम देखेंगे। पीएम मोदी पांच अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान अयोध्या में श्रीराम मंदिर के स्थल पर पांच अगस्त को प्रार्थना और श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन समारोह से संबंधित अन्य अनुष्ठान सुबह 8 बजे शुरू होंगे। यहां पर भूमि पूजन काशी के पुजारी सम्पन्न कराएंगे। भूमि पूजन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ही मंदिर की आधारशिला भी रखेंगे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button