
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी ने कैराना में निर्माणाधीन पीएसी परिसर का निरीक्षण किया। योगी आदित्यनाथ का हाथ से बनाया गया चित्र लेकर एक युवक शामली की जनसभा में पहुंचा। वह पंडाल में खड़ा होकर यह चित्र मंच की ओर दिखा रहा था। संबोधन समाप्त होने के पश्चात मुख्यमंत्री योगी की नजर जब उस पर गई तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से कहकर उस युवक को मंच पर बुला लिया। वह युवक मंच पर पहुंचा और मुख्यमंत्री योगी का चित्र उन्हें भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उससे बातचीत भी की। युवक ने मुख्यमंत्री का पैर छुआ तो मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद देते हुए उसकी पीठ भी थपथपाई।

मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम से पहले कैराना में बन रहे निर्माणाधीन पीएसी परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां हो रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली, फिर प्रशासनिक अधिकारियों व निर्माणाधीन एजेंसी को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र दिया। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी, चेक आदि भी वितरित किया।
मुख्यमंत्री योगी के हाथों सम्मानित लाभार्थी:-
● रूबी- आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को नियुक्ति पत्र
● निगम- आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को नियुक्ति पत्र
● जय सिंह- कृषि यंत्र की योजना के तहत ट्रैक्टर की चाबी
● राजपाल- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृति पत्र
● सुनीता- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृति पत्र
● ब्रजेश- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चाबी
● गीता- ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5.83 करोड़ से अधिक का चेक
● सरिता व अनिता- ई-रिक्शा की चाबी
● निशांत जैन- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 25 लाख का चेक
● नाजिम- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 3.31 लाख का चेक
● नौशिदा- निराश्रित महिला पेंशन के तहत स्वीकृति पत्र
●अक्षिता जैन- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत स्वीकृति पत्र
● निकिता चौधरी- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत स्वीकृति पत्र ।
CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …
CM योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर
विजय कुमार निगम लखनऊ:- गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती पहला घंटा मरीज की जिंदगी के लिए बेहद अहम होते हैं। ऐसे समय में सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि घटना की जानकारी, एंबुलेंस की उपलब्धता, अस्पताल तक सूचना पहुंचने और मरीज के लिए जरूरी मेडिकल तैयारियां समय पर होना भी महत्वपूर्ण है। …
अमित शाह “BNS से बदलेगी न्याय व्यवस्था, पूर्ण क्रियान्वयन के बाद भारत आधुनिक प्रणालियों में होगा”
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते …
कांग्रेस में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज..!
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। शनिवार को उनके दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने और कांग्रेस के …
राहुल गांधी ने सत्याग्रह प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, बोले-देशभर में लोग अपने हक की लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं, हम देंगे मंच
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आप, कहा- बंगला-गाड़ी नहीं लेने की बात थी, अब चॉपर से चलते हैं नेता
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ष्मुझे वही पुरानी …
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, जौनपुर-मऊ के CDO भी बदले
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। नई तैनाती में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), कुलसचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई …
भारत के ‘नए हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सलाम, मुंबई में लगाया बड़ा बिलबोर्ड
मुंबई । फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में संकट के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने खास सम्मान दिया है। मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने कैप्टन स्मित के सम्मान में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं। इजरायल के कॉन्सल जनरल यानिव रेवाच ने …





