अंतरराष्ट्रीयताजा खबरे

मौत के डर से महिला जेल में हुई गर्भवती

हनोई। किसी को अपनी जान प्यारी लगती है और अपनी जान बचाने के लिए लोग क्या क्या जतन करते है। एक ऎसा ही मामला वियतनाम से सामने आया है। यहां एक महिला को नशीले पदार्थो की तस्करी के आरोप में सजा ए मौत सुनाई गई है। इससे बचने के लिए महिला ने जो कदम उठाया, उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
42 वर्षीय नगुएन को 2012 में गिरफ्तार किया गया और 2014 में सजा-ए-मौत सुनाई गई। इसके खिलाफ नगुएन ने अपील की जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया। तो महिला ने जेल में एक पुरूष कैदी को प्लास्टिक की थैली में सीमन (वीर्य) और एक सीरींज लाकर देने के लिए कहा।
नगुएन ने साथी कैदी को उसे प्रैग्नेंट होने में मदद करने के लिए 1600 पाउंड भी दिए। अधिकारियों के मुताबिक 27 वर्षीय पुरूष कैदी ने दो बार अपना सीमेन जमाकर सीरींज में डालकर नगुएन के लिए छो़ड दिया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button