ताजा खबरेबड़ी खबरराज्य

सोने के हाजिर भाव में आई गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए क्या हैं कीमतें | Gold Price Today

सोने के घरेलू हाजिर भाव में सोमवार को गिरावट दर्ज हुई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने के भाव में 57 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से सोने का भाव 46,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने के दाम में यह गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 46,127 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी में सोमवार को 270 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से चांदी का भाव 66,043 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 66,313 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

Current Gold Rates: Gold Prices Fall Sharply Today, Silver Down

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार शाम सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार शाम सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.17 फीसद या 3 डॉलर की गिरावट के साथ 1,741.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.12 फीसद या 2.12 डॉलर की गिरावट के साथ 1,741.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार शाम चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार शाम कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.30 फीसद या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 25.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.25 फीसद या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 25.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button