Kajol ने ली अपने पति Ajay Devgan की फिरकी,पति की इस फोटो…? | BOLLYWOOD UPDATE

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपने मस्ती भरे अदांज के लिए भी जानी जाती हैं। काजोल भले ही अब बिग स्क्रीन से दूर है लेकिन अपने वक्त में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी है। काजोल की कई फिल्में तो आज भी लोगों की पहली पसंद है जिनमें दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, फना, बाजीगर, दिलवाले, गुप्त जैसी कई फिल्में शामिल हैं। काजोल हर जगह अपनी मस्ती मजाक से महौल को खुशनुमा बनाकर रखती हैं। एक बार फिर अपने इसी अंदाज को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई हैं। काजोल अभिनेता अजय देवगन की वाइफ हैं। इस साल अजय देवगन को फिल्म तान्हाजी के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है

। इसी बीच सोशल मीडिया पर अजय की पत्नी काजोल का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी पति की तारीफ और फिरकी दोनों लेती दिख रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पति अजय देवगन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अजय देवगन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेते नजर आ रहे हैं। इसके साथ काजोल ने लिखा है, घर पर दो राष्ट्रीय पुरस्कार लाना और अच्छा दिखना मुश्किल है।

बता दे कि अजय देवगन को डायरेक्टर ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। इसी के साथ श्तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर ने बेस्ट पॉपुलर फिल्म, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन जैसे अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। इस फिल्म अजय के अलावा सैफ अली खान अहम रोल में थे। इस फिल्म काजोल भी नजर आई थी उन्होंने अजय की पत्नि का किरदार निभाया था। खास बात ये है कि अभिनेता अजय देवगन को तीसरी बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इससे पहले अजय को साल 1998 में फिल्म जख्म के लिए और साल 2022 में फिल्म द लीजेंड भगत सिंह के लिए बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड में अजय देवगन के साथ साउथ स्टार सूर्या की धूम रही। सूर्या की मूवी सोराराई पोटा ने 5 नेशनल अवॉर्ड जीते।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *