मनोरंजन

KGF स्टार Yash फिर बनने वाले हैं पिता, इस वीडियो के जरिए सुनाई खुशखबरी

साउथ के सुपरस्टार KGF स्टार यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित एक बार फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। यश ने एक वीडियो के जरिए खुद इस बात का ऐलान किया है कि वो फिर से पिता बनने वाले हैं। यश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही क्यूट वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में उनकी बेटी आर्या यश नजर आ रही हैं। जो ये बता रही हैं कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस वीडियो के बाद लोग यश को बधाई दे रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि इससे पहले यश की पत्नी राधिका पंडित ने पिछले साल दिसंबर में (2 दिसंबर 2018) अपनी बच्ची का स्वागत किया था अब उनका दूसरा बेबी भी आने वाला है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button