उत्तर प्रदेशखेलबड़ी खबर

सांसद ने किया किक बॉक्सिंग विजेता को सम्मानित

सुल्तानपुर।(आरएनएस )सांसद मेनका गांधी ने अमीना को नई दिल्ली में  सम्मानित किया।5 ,6, दिसंबर को किक  बॉक्सिंग दिल्ली स्टेट में  यूपी का नेतृत्व करेगी।

रामबरन पीजी कॉलेज बिभार पुर जयसिहपुर पुर सुल्तानपुर   की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अमीना बानो को 

नई दिल्ली में पूर्व मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद श्रीमती मेनका सजय गांधी ने अपने आवास पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मेनका संजय गांधी ने कहा कि किंक बॉक्सिंग जुडो ताइक्वांडो मैं कई स्वर्ण पदक जीत चुकी अमीना ने अच्छा खेलकर देश का नाम रोशन कर रही हैं।

लड़कियों को किंग बॉक्सिंग जूडो ताइकाडो जैसे खेल में मैं अभिरुचि भविष्य के लिए शुभ संकेत दे रहा है।

उन्होंने अमीना बानो को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

रामबरन पीजी कालेज के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 5 ,6 दिसंबर को किंग बॉक्सिंग दिल्ली स्टेट प्रतियोगिता में अमीना बानो उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करेंगी।

श्री सिंह ने उक्त प्रतियोगिता में शानदार सफलता के लिए अमीना बानो को अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button