ताजा खबरे

मुंबई डोंगरी बिल्डिंग पतन अपडेट : डोंगरी में 4 मंजिला इमारत गिरी, अबतक 14 लोगों की मौत

मुंबई : मूसलाधार बारिश से जूझने के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के डोंगरी में मंगलवार को एक चार मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक यह आंकड़ा 14 पहुंच चुका है जबकि इमारत के मलबे में 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका है। 9 घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया है। घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत बचाव कार्य में स्निफर डॉग की भी मदद ली जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक 15 परिवार अभी भी मलबे में दबे हैं और उन्हें निकालने की कोशिश जारी है। यह बिल्डिंग 100 साल पुरानी है। हमारा पूरा फोकस मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने पर है। 

पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों से जताई संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। PMO के ट्वीट के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, ‘मुंबई के डोंगरी में इमारत ढहने की घटना पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। महाराष्ट्र सरकार, NDRF और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव अभियानों में जुटे हुए हैं।’ 

Like us share us

Related Articles

Back to top button