पूरी तरह सेहतमंद है म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू, अब तक हिंसा में 521 की मौत | Myanmar Coup

In Myanmar Coup, Daw Aung San Suu Kyi Ends as Neither Democracy Hero nor  Military Foil - The New York Times

म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू पूरी तरह सेहतमंद हैं। सू के साथ वीडियो बैठक के बाद उनके वकील ने यह जानकारी दी। उधर, संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने गैर जरूरी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार को म्यांमार छोड़ने का आदेश दिया है। एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद देश में विरोध -प्रदर्शनों का दौर जारी है। प्रदर्शनों को कुचलने के लिए सेना का दमनचक्र जारी है। अब तक सेना के हाथों 521 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले गत शनिवार को 141 लोग मारे गए थे।

उधर, देश के सबसे बड़े सशस्त्र विद्रोही संगठन केरन नेशनल यूनियन (केएनयू) ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और थाइलैंड से केरन लोगों की मदद करने का अनुरोध किया है। बता दें कि केएनयू लड़ाकों पर म्यांमार की सेना द्वारा हमला किए जाने से सैकड़ों केरन लोगों ने भागकर थाइलैंड में शरण ली है।

सेना के दमन के बावजूद विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी है। बुधवार को एक बार फिर देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे। देश के सबसे बड़े शहर यंगून में लोगों ने बर्तन और कार का हार्न बजाकर विरोध दर्ज कराया। जिस समय ये लोग प्रदर्शन कर रहे थे, उस समय सीएनएन का समाचार दल भी वहां मौजूद था। खास बात यह है कि सीएनएन के पूरे क्रू को सेना चारों तरफ से घेरे हुए थी

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *