ताजा खबरेराष्ट्रीय

देश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ का कहर, चपेट में 33 लाख लोग

देश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। उत्‍तर प्रदेश, बिहार और असम में 33 लाख से ज्‍यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। उत्‍तर प्रदेश में कई जिलों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। असम के 33 में से 25 जिलों में बाढ़ की वजह से करीब 15 लाख लोग प्रभावित हैं। बिहार में बाढ़ से अब तक 29 लोगों की मौत हुई है और आठ जिले प्रभावित हैं।सरकारी अनुमान के मुताबिक, राज्‍य में लगभग 18 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अब तक 65 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 से ज्यादा लोग लापता हैं। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button