उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्य

आबादी के बीच नाले में निकला रसल वाइपर साँप मौके पर पहुंचे वनकर्मियों के किया रेस्क्यू

बहराइच। जनपद के नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान के पास स्थित भगहर नाले में जहरीला सांप रसल वाइपर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही धीरे धीरे देखने वालो की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। बता दें कि भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह उर्फ बैजू सिंह के घर के सामने भगहर नाला है जो रामलीला मैदान से सटा हुआ है। शुक्रवार सुबह जहरीला सांप रसल वाइपर पहुंच गया। जिसकी सूचना वन रेंज मोतीपुर के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी द्वारा वन टीम के कर्मचारी अवधेश कुमार एवं छोटू को मौके पर भेजकर जहरीले सांप रसल वाइपर को नगरवासियों के सहयोग से पकड़वाकर मोतीपुर रेंज के घने जंगल में छोड़ दिया गया है।

https://shuru.page.link/FXX8QBctDNnrDQoB6
Like us share us

Related Articles

Back to top button