मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर कुछ वक्त पहले धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। उन पर आरोप है कि 13 सितंबर 2018 को एक स्टेज शो में परफॉर्म करने के लिए उन्हें 24 लाख रुपए दिए गए थे लकिन सोनाक्षी इस इवेंट में नहीं पहुंची थीं। इस मामले में मुरादाबाद के पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

अब इस मामले में मुरादाबाद पुलिस सोनाक्षी का बयान लेने के लिए मुंबई में उनके घर रामायण बंगलो पहुंची। वे जुहू एरिया में रहती हैं। इसलिए मुरादाबाद की टीम ने इस मामले में जुहू पुलिस स्टेशन की मदद लेने का फैसला किया है। हालांकि जब पुलिस वहां पहुंची तो एक्ट्रेस मौजूद नहीं थी।

कई घंटों तक इंतजार करने के बाद पुलिस वहां से चली गई। शुक्रवार को पुलिस दोबारा सोनाक्षी के घर जाने वाली है। इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा के स्पोकपर्सन ने कहा- यह सभी आरोप गलत हैं। यह सोनाक्षी की इमेज खराब करने के लिए किया जा रहा है।

स्पोकपर्सन ने बताया कि अपने 9 साल के करियर में सोनाक्षी ने हमेशा ईमानदारी से काम किया है। यह व्यक्ति जो भी आरोप लगा रहा है वह गलत और बेबुनियाद हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button