बॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में डबल रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की धमाकेदार जोड़ी फिल्म ‘सिम्बा’ के बाद एक बार फिर साथ काम करने वाली है। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने इसका मेगा ऐलान भी कर दिया है। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिल्म का नाम है ‘सर्कस।’
रोहित शेट्टी ने फिल्म का ऐलान करते हुए एक शानदार फोटोशूट करवाया है जिसमें फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म है।
ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, और जैकलिन फर्नांडिस लीड रोल में होंगे। जबकि साथ ही कॉमेडी स्टार वरुण शर्मा भी नजर आने वाले है। फिल्म के इस मेगा ऐलान के बाद से ही रणवीर सिंह के फैंस बेहद खुश हैं।
फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल निभाते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म अंगूर की रीमेक हैं। इस फिल्म में संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। जबकि उनके साथ फिल्म में मौसमी चटर्जी, दीप्ति नवल और देवेन वर्मा ने अहम किरदार निभाए थे।
खबरों के अनुसार फिल्म की शूटिंग जल्द की शुरू होने वाली है। इसे मुंबई में ही शूट किया जाने वाला है। इस साल 2021 की सर्दियों में रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button