
कीव । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अब हमें अपने बचाव के लिए सहयोगियों से मदद भी नहीं मिल रही है। हमले की चेतावनी पहले से नहीं मिलने के कारण यूक्रेन को एक बार फिर भारी तबाही का सामना करना पड़ा। रविवार रात रूस ने कीव को निशाना बनाते हुए 16 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हमले में हमारे कई लोगों की जान चली गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, रूस ने रातभर कई चरणों में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, लेकिन एक बार फिर यूक्रेन को उसके सहयोगी देशों से पहले से कोई चेतावनी नहीं मिली। रूस ने कुल 16 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और यह हमला विशेष रूप से कीव और कीव क्षेत्र को निशाना बनाकर किया गया था। जेलेंस्की के अनुसार, हमलों का मुख्य निशाना ऊर्जा सुविधाएं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा था। हालांकि, एक मेडिकल क्लिनिक, एक स्कूल, एक मेट्रो स्टेशन और कई रिहायशी इमारतें भी हमले में क्षतिग्रस्त हुईं। उन्होंने कहा कि रूस ने 200 से अधिक ड्रोन भी इस्तेमाल किए, जिनमें जेट इंजन वाले शाहेद ड्रोन भी शामिल थे। ये हमले खार्कीव और निप्रॉपेट्रोव्स्क क्षेत्रों से लेकर वोलिन, रिव्ने और ओडेसा क्षेत्रों तक किए गए। जेलेंस्की ने बताया कि हमलों में लोगों की जान भी गई है। उन्होंने कहा, ष्मैं पीड़ितों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायल लोगों को सहायता दी जा रही है।

राष्ट्रपति के मुताबिक, रात और सुबह के दौरान रूस ने विनित्सिया, वोलिन, किरोवोहराद, कीव, मिकोलेइव, झिटोमिर, खमेल्नित्सकी, खार्कीव, टरनोपिल, ओडेसा और रिव्ने क्षेत्रों की ऊर्जा सुविधाओं पर हमले किए। उन्होंने बताया कि सिर्फ एक रात में 10 से ज्यादा ऊर्जा ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम 5.5 लाख परिवारों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मरम्मत दल मौके पर काम कर रहे हैं। यूक्रेन ने कभी यह युद्ध नहीं चाहा था और युद्ध समाप्त करने के लिए उसके साझेदारों द्वारा किए गए हर प्रयास का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे साझेदारों ने युद्ध खत्म करने के लिए जो भी सम्मानजनक कोशिश की, हमने हर प्रस्ताव का सकारात्मक जवाब दिया। हर युद्धविराम प्रस्ताव पर हमारी प्रतिक्रिया सकारात्मक रही। लेकिन रूस की ओर से जवाब हमेशा मिसाइल हमलों, ड्रोन हमलों और हत्याओं के रूप में आया है। जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन न केवल युद्ध खत्म नहीं करना चाहते, बल्कि तनाव कम करने की दिशा में भी कोई कदम नहीं उठाना चाहते। दुनिया के सभी साझेदार देशों ने खुद रूस की ओर से ऐसे प्रस्तावों को ठुकराते हुए देखा है। चीजों को उनके सही नाम से पुकारना जरूरी है, यानी आक्रमण करने वाले को आक्रमणकारी कहना और यूक्रेन को अपने लोगों की रक्षा करने में मदद करने वाला कहना। उन्होंने कहा, जब यूक्रेन की हवाई सुरक्षा के लिए जरूरी मिसाइलों की आपूर्ति रोक दी जाती है, जबकि दूसरी तरफ रूस को प्रतिबंधों में राहत या देरी मिलती है, तो यह वास्तविकता को नजरअंदाज करने जैसा है। उन्होंने कहा कघ् िहकीकत यह है कि युद्ध अभी भी जारी है और यह सिर्फ रूस के हमलों और इस युद्ध को लंबा खींचने की उसकी इच्छा की वजह से जारी है। जेलेंस्की ने उन सभी देशों और लोगों का धन्यवाद किया जो यूक्रेन की स्थिति को समझते हैं और उसकी मदद कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी “नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं”
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाज जगत जननी मां भगवती का उपासक है, वहां नारी गरिमा के विपरीत आचरण की कोई जगह नहीं हो सकती। सनातन परंपरा ने सदैव मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिया है। नवरात्रि में कन्याओं का पूजन इसी भाव का प्रतीक है। …
बेटियों के पांव पखार मुख्यमंत्री योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा रखने और उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ …
दसवीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मेधावियों को मुफ्त कोचिंग
विजय कुमार निगम लखनऊ:- दसवीं में गणित और विज्ञान में हासिल किए गए अंक अब मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियर या डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर बन सकते हैं। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे विद्यार्थियों को जेईई और …
Elon Musk का बड़ा ऐलान, अमेरिका के हर बच्चे को देंगे स्पेश एक्स का एक शेयर, 10.8 अरब डॉलर का होगा तोहफा
विदेश मंत्री ने ग्रीस की राजदूत से की विदाई मुलाकात
नयी दिल्ली । भारत में ग्रीस की राजदूत अलिकी कौत्सोमितोपोउलो ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को सहज बनाने में उनके योगदान को विदेश मंत्री ने सराहा। एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ग्रीस की राजदूत अलिकी कौत्सोमितोपोउलो से विदाई …
लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी
नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य में सुधार के बाद सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण 16 अक्टूबर को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. …
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा से तीन संदिग्ध हिरासत में, फिल्मी सितारों की सुरक्षा पर चिंता
मुंबई बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। राजस्थान पुलिस ने सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। संदिग्धों …
फरहीन इक़बाल के ‘नवाबी ज़ायका’ के सहयोग से बाराबंकी में ‘निशात मास्टर शेफ प्रतियोगिता’ का आयोजन
बाराबंकी, 11 अक्टूबर। ग़यासुद्दीन किदवई सोशल एंड वेलफेयर फ़ाउंडेशन द्वारा नवाबी ज़ायका, फरहीन इक़बाल के सहयोग से रविवार को बाराबंकी में निशात मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं की पाक-कला, रचनात्मकता और नए प्रयोगों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस आयोजन को प्रेरित करने वाला संदेश था फरहीन इक़बाल …
निफ्टी के दिसंबर तक 25,000 तक पहुंचने की संभावना
नयी दिल्ली भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 50 दिसंबर 2026 तक 25,000 के स्तर तक पहुंच सकता है। हालांकि पहले यह लक्ष्य 26,000 निर्धारित किया गया था। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स में कटौती भर से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) …



