राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस के लोकसभा सांसदों के साथ सोनिया गांधी की बैठक शुरू, पहली बार कर रही हैं मुलाकात

नई दिल्ली, यूपीए अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पार्टी सांसदों के साथ बैठक शुरू हो गई है।सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार कांग्रेस के 52 लोकसभा सांसदों के साथ संसद भवन में मुलाकात कर रही हैं।

इससे पहले सोमवार शाम को सोनिया गांधी ने पार्टी के नव निर्वाचित सांसदों को संबोधित किया था। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और के सुरेश ने भी सांसदों से बात की। दरअसल ये मुलाकात कांग्रेस पार्टी के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का एक हिस्सा थी।

कांग्रेस नेता के सुरेश ने बताया कि नए सांसदों को संसदीय कार्यवाही के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता। इस कार्यक्रम के तहत उन सभी सांसदों को ट्रेनिंग दी गई। बता दें कि नई लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के 52 सांसद हैं, जिनमें से 31 पहली बार चुनकर लोकसभा पहुंचे हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button