उत्तर प्रदेशखेलताजा खबरेबड़ी खबर

युवकमहिला मंगल दलों के को वितरित की गयी खेल सामग्री

युवक/महिला मंगल दलों के पदाधिकारियों को वितरित की गयी खेल सामग्री

बहराइच 30 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा युवक/महिला मंगल दलों हेतु

प्रोत्साहन स्वरूप वर्चुअल माध्यम से खेल सामग्री वितरण के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आमंत्रित किये गये

जनपद के 05 युवक/महिला मंगल दल के अध्यक्षों को खेल सामग्री किट का वितरण किया गया। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी शम्भु कुमार

व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने ब्लाक हुज़ूरपुर के ग्राम पंचायत गोबरहा युवक/महिला मंगल दल के अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्या

व जिगनिया छत्रपाल सिंह की मीना पाठक, ब्लाक मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत चफरिया के दीपक गुप्ता, ब्लाक फखरपुर के ग्राम

पंचायत रौदोपुर की गीता देवी व हैबतपुर के पप्पू श्रीवास्तव को खेल सामग्री किट का वितरण किया गया। खेल सामग्री किट में

वालीबाल, फुटबाल, इनफ्लेटर, वालीवाल नेट, डिप स्टैण्ड व रस्सी का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला

विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ए.के. गौतम, ब्लाक कमाण्डर फखरपुर के देव नरायण पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button