ताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

सोने के हाजिर भाव टूटे, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट | Gold Price Today

घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज हुई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने के भाव में 89 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई। इस गिरावट से सोने का भाव टूटकर 46,167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह गिरावट दर्ज हुई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 46,256 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

Gold Price Today: Gold rises marginally; silver gains Rs 255 | Business  News – India TV

वैश्विक स्तर पर चांदी

चांदी के वैश्विक भाव में भी मंगलवार शाम गिरावट दर्ज हुई। मंगलवार शाम चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.80 फीसद या 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 26.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.29 फीसद या 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 26.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर सोना

वैश्विक स्तर पर मंगलवार शाम सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार शाम कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.62 फीसद या 11.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1769.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.31 फीसद या 5.51 डॉलर की गिरावट के साथ 1772.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया। सोने के साथ ही चांदी के घरेलू हाजिर भाव में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। चांदी में 222 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे भाव टूटकर 67,926 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि इससे पिछले सत्र में चांदी 68,148 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button