
Sri Lanka Vs South Africa Cricket World Cup 2019 Live Score: चेस्टर ली स्ट्रीट में विश्व कप के 35वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका के साथ हो रहा है। इस मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका का जल्द ही एक विकेट गिर गया और कप्तान करुणारत्ने पवेलियन लौट गए। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है और श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल के लिए दावेदारी मजबूत करने के लिए मैदान में उतरी है।
Cricket World Cup 2019 Sri Lanka vs South Africa Live Updates:
12 ओवर का खेल खत्म
12 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और श्रीलंका की रन रेट में भी गिरावट आ गई है। अभी श्रीलंका की टीम 6 की रन रेट के साथ आगे बढ़ रही है और श्रीलंका ने तीन विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं।
श्रीलंका का तीसरा विकेट भी गिरा
फर्नांडो के आउट होने के कुछ देर बाद ही परेरा भी आउट हो गए हैं। परेरा ने करुणारत्ने के आउट होने के बाद पारी को संभाल लिया था, लेकिन अब श्रीलंका को परेरा के रूप में झटका लगा है। अब परेरा के स्थान पर मैथ्यूज क्रीज पर आए हैं।
परेरा का साथ देने पहुंचे मेंडिस
फर्नांन्डो के आउट होने के बाद मेंडिस, परेरा का साथ देने के लिए क्रीज पर पहुंचे हैं। अभी परेरा 29 पर और मेंडिस 1 रन पर खेल रहे हैं। वहीं 11 ओवर खत्म होने के साथ ही श्रीलंका ने 70 रन बना लिए हैं।
फर्नांन्डो भी हुए आउट
करुणारत्ने के आउट होने के बाद श्रीलंका की गाड़ी पटरी पर आ गई थी, लेकिन अब श्रीलंका को फर्नान्डों के रूप में एक और झटका लगा है। फर्नांन्डो रन बनाकर आउट हो गए।
साझेदारी में हो रहा इजाफा
पहले ओवर में ही विकेट गिरने के बाद लग रहा था कि श्रीलंका जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के सामने ढेर हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब परेरा और फर्नांन्डो ने 57 रन की साझेदारी बना ली है। 9 ओवर का खेल खत्म हो गया है और श्रीलंका ने 57 रन बना लिए हैं, जबकि एक विकेट गिर चुका है।
7 ओवर का खेल खत्म
पहली पारी के 7 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। वहीं जल्द विकेट गिरने के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी पारी आगे बढ़ा रहे हैं और अभी श्रीलंका की रन रेट 6.42 की चल रही है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने मोर्चा संभाला है और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
परेरा और फर्नांन्डो ने संभाली पारी
श्रीलंका के लिए छठा ओवर खास फायदेमंद नहीं रहा और श्रीलंका एक रन बनाने में सफल रहा। श्रीलंका ने 6 ओवर खत्म होने तक एक विकेट खोकर 37 रन बना लिए हैं। एक विकेट गिरने के बाद श्रीलंका के कुसल परेरा और अविष्का फर्नांन्डो ने पारी को संभाल लिया है। अब दोनों खिलाड़ी टीम के लिए स्कोर खड़ा कर रहे हैं।
– श्रीलंका ने 3 ओवर खत्म होने तक 20 रन बना लिए हैं और अभी श्रीलंका 6.66 की रन रेट से आगे बढ़ रही है।
– दो ओवर के बाद प्रोटियाज के सामने श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 14 रन बना लिए हैं।
-एक ओवर में श्रीलंका ने एक विकेट पर छह रन बना लिए हैं।
-पहली पारी की पहली ही गेंद पर रबाडा ने श्रीलंका के कप्तान करुणारत्ने को डू प्लेसि के हाथों कैच करवा दिया। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
प्रोटियाज टीम में दो बदलाव-
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। लुंगी नगीडी और डेविड मिलर टीम से बाहर हैं। उनकी जगह प्रीटोरियस और जेपी डुमिनी को मौका दिया गया है।
सुरंगा लकमल की वापसी-
श्रीलंका की टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। नुवान प्रदीप अंतिम ग्यारह में नहीं है। उनकी जगह सुरंगा लकमल टीम में हैं।