ताजा खबरेराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

योगी मंत्रिमंडल में सामाजिक समीकरणों को साधा गया

योगी मंत्रिमंडल में सामाजिक समीकरणों को साधा गया : 23 मंत्रियो ने सपथ लिया जिसमें 6 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार और 11 राज्यमंत्री हैं। जातीय समीकरण की बात की जाय तो 4 ब्राह्मण, 4 क्षत्रिय, 3 वैश्य, 10 पिछड़े और दलित वर्ग से हैं। इस समीकरण में 2 महिलाओं को भी जगह दी गई। वहीं स्तीफा देने वाले मंत्रियों में कैबिनेट कोटे से राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह व स्वतंत्र प्रभार से स्वतंत्र देव सिंह, अनुपमा जायसवाल और राज्यमंत्री से अर्चना पाण्डेय रहीं। पूरे मंत्रिमंडल में 18 नए चेहरों को जगह मिली है। कैबिनेट में 2 नए चेहरे, स्वतंत्र प्रभार में 5 चेहरों को मौका मिला व 11 नए राज्यमंत्री बने।

योगी सरकार ने 2022 विधानसभा चुनाव के समीकरण को साधते हुए मंत्रिमंडल विस्तार की सिफारिश की थी। इसी समीकरण को लागू करने में एक बार मंत्रिमंडल विस्तार का समय टाला जा चुका है। अंततः तमाम कयासों के बाद आज राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम पूर्ण हुआ। अब योगी सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या 55 हो गई है। 5 अब भी मंत्री बन सकते हैं कुल संख्या के हिसाब से।

Like us share us

Related Articles

Back to top button