“क” कलादीर्घा में “त्रि आयाम” चित्रकला प्रदर्शनी का पंडित छन्नू लाल मिश्र ने किया उदघाटन

दिनांक 08/08/19 को “क” कलादीर्घा में “त्रि आयाम” चित्रकला प्रदर्शनी का उदघाटन काशी के लब्ध प्रतिष्ठ लोक गायक पद्म विभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र द्वारा किया गया।
इस कला प्रदर्शनी में मुख्य रूप से डॉ. शारदा सिंह, मानती शर्मा, स्नेह लता की प्रदर्शनी लगाई गयी। डॉ. शारदा सिंह की प्रदर्शित चित्रों में बाल शुलभ भावनाएं, विशेषकर बाल श्रमिकों की पढ़ न पाने की विवशता तथा मूक भावनाएं दिखती हैं, तो कहीं जीवन की विकट व असंतुष्ट परिस्थितियों से बचने के लिए आत्मिक शान्ति की ओर प्रस्थान दिखता हैं। वहीं मानती शर्मा की चित्रों में नारी की कोमल और सुलभ भावनाएं दृष्टि गोचर होती हैं। मालती शर्मा लोक कलात्मक शैली में परम्परागत रूप से काम करती हैं। जिसमें दर्शक सहज रूप से उनकी कला से प्रभावित होता हैं।
स्नेहलता की लोकशैली में ही काम करती हैं, कला में शिक्षा प्राप्त करने के बाद अलग – अलग राज्यों की लोक कलाओं में उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया हैं, जो उनकी कला को एक अलग ही पहचान देता हैं।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों में मुख्य रूप से गैलरी के संरक्षक श्री सदानन्द शाही, पूर्व संकायाध्यक्ष मृदुला सिन्हा, उत्तम ओझा, डॉ. अजित सहगल, डॉ. शमशेर सिंह, प्रो. एस सिंह, अनिल शर्मा, डॉ. भारती मिश्रा, भारतीय कुशवाहा, रेखा विश्वकर्मा, सुबोध राय, अर्चना देवी, पूनम सिंह, शिवानी, अंजनी मिश्रा, विवेकानंद जैन, रजत पाठक, सुरेंद्र नाथ मौर्या, डॉ. विजय नाथ मिश्रा, शेखर जी, डॉ. संजय मेहता, किशन जी, रेनू शाही, राजीव शाहू, अनुपमा, विनीता , आदि उपस्थित थे।


Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *