राज्य

राज्यपाल ने की कोरोना पीड़ितों के सहायतार्थ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11- 11 लाख रुपये देने की घोषणा

राज्यपाल अपना 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष में देंगी

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कोरोना महामारी से बचाव एवं लाकडाउन से प्रभावित गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंदों के सहायतार्थ पीएम केयर्स फण्ड एवं मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष में आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
राज्यपाल पीएम केयर्स फण्ड में रु0 11 लाख की धनराशि सहित मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष में अपना 1 माह का वेतन तथा रु0 11 लाख की धनराशि देंगी।
रु0 11-11 लाख की सहायतार्थ धनराशि राज्यपाल अपने विवेकाधीन कोष से प्रदान करेंगी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button