Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

‘भूजल सप्ताह-2026’ के जरिए जल संरक्षण को जनांदोलन बना रही योगी सरकार

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए योगी सरकार ने ‘भूजल सप्ताह-2026’ का शुभारंभ कर एक महत्वपूर्ण पहल की है। 16 से 22 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का उद्घाटन जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लोहिया पार्क एम्फीथिएटर गोमती नगर में किया। इस वर्ष अभियान का मुख्य संदेश ‘जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प’ रखा गया है, जो प्रदेश सरकार की जल बचाओ नीति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और भूजल के संतुलित उपयोग के लिए प्रेरित किया। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेयजल, सिंचाई और उद्योगों की बड़ी आवश्यकताएं भूजल पर निर्भर हैं, इसलिए भूजल का वैज्ञानिक प्रबंधन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सरकार वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग और भूजल संसाधनों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल अधिनियम के माध्यम से भूजल दोहन को नियंत्रित करने और संसाधनों के संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

जल शक्ति मंत्री ने केंद्र सरकार के ‘जल संचय जनभागीदारी: कैच द रेन-2026’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनांदोलन बनना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से वर्षा जल की प्रत्येक बूंद बचाने, अनावश्यक भूजल दोहन रोकने, प्रतिदिन एक लोटा पानी बचाने और ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का संकल्प दिलाया। साथ ही इस वर्ष प्रदेश के 10 अतिदोहित शहरों (मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, बरेली, लखनऊ, आगरा, कानपुर) में विशेष कार्यशालाएं और जनजागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की। यह पहल उन क्षेत्रों में भूजल स्तर सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जहां लगातार दोहन के कारण जल संकट बढ़ रहा है।

 वहीं ऑनलाइन भूजल क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को ‘स्कूल ऑफ जलवीर सम्मान’ प्रदान किया गया। उत्कृष्ट जल आर्ट प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। भूजल सप्ताह के दौरान प्रदेशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से चित्रकला, वाद-विवाद, जनसंवाद और वर्षा जल संचयन संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में भूगर्भ जल विभाग के निदेशक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति द्वारा सभी अतिथियों, क्लाइमेट पर चर्चा संस्था, प्रतिभागियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

आगामी कार्यक्रमों की जानकारी:-

●18 जुलाई: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज शांतिनगर सरोजनी नगर, लखनऊ में भूगर्भ जल विभाग एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के साथ भूजल संवाद तथा चित्रकला, वाद-विवाद सहित विभिन्न जल-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से फीनिक्स मॉल, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ में नुक्कड़ नाटक, जल संरक्षण संदेश और सामूहिक जल संरक्षण शपथ के माध्यम से आमजन को जल बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

●19 जुलाई: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उत्तर प्रदेश के चयनित 15 जनपदों में गैर-सरकारी संगठन क्लाइमेट परिवर्तन के सहयोग से ‘एक दिन – एक घंटा – एक साथ’ अभियान के तहत पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विभागीय अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, स्थानीय नागरिक व छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से लुलु मॉल सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में नुक्कड़ नाटक, जल संरक्षण संदेश एवं सामूहिक जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित होगा।

●20 जुलाई: सुबह 8 बजे से 9 बजे तक सीएमएस गोमती नगर विस्तार, लखनऊ में छात्र-छात्राओं के साथ भूजल संवाद, चित्रकला एवं वाद-विवाद जैसी जल-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन एवं भूगर्भ जल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं नगरीय जल सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें विशेषज्ञ, अधिकारी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

●21 जुलाई: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भूजल भवन (एस.जी.डब्ल्यू.आई.सी) हरिहरपुर, शहीद पथ लखनऊ से वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में भूजल प्रबंधन में नवाचार, विभिन्न क्षेत्रों की सफल पहल, सामुदायिक सहभागिता व चुनौतियों पर चर्चा होगी। इसमें भूगर्भ जल विभाग के अधिकारी, जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञ एवं सामाजिक संगठन शामिल होंगे।

 ●22 जुलाई: सुबह 9:30 बजे भागीदारी भवन, सहारा सिटी के निकट गोमती नगर, लखनऊ में भूजल सप्ताह-2026 का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि होंगे और राज्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। समारोह में भूगर्भ जल विभाग, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं व छात्र-छात्राएं भाग लेकर भूजल संरक्षण के जनांदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे।

CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …

Like us share us

CM योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर

विजय कुमार निगम लखनऊ:- गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती पहला घंटा मरीज की जिंदगी के लिए बेहद अहम होते हैं। ऐसे समय में सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि घटना की जानकारी, एंबुलेंस की उपलब्धता, अस्पताल तक सूचना पहुंचने और मरीज के लिए जरूरी मेडिकल तैयारियां समय पर होना भी महत्वपूर्ण है। …

Like us share us

अमित शाह “BNS से बदलेगी न्याय व्यवस्था, पूर्ण क्रियान्वयन के बाद भारत आधुनिक प्रणालियों में होगा”

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते …

Like us share us

कांग्रेस में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज..!

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। शनिवार को उनके दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने और कांग्रेस के …

Like us share us

राहुल गांधी ने सत्याग्रह प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, बोले-देशभर में लोग अपने हक की लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं, हम देंगे मंच

नयी दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक नई पहल सत्याग्रह की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्एक्सश् पर पोस्ट किया, देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे …

Like us share us

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केसः लालू, तेजस्वी, राबड़ी पर आरोप तय करने की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी

नयी दिल्ली । आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय होने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होने वाली इस सुनवाई के लिए अब 30 अक्टूबर की अगली तारीख तय की गई है। इससे पहले 11 …

Like us share us

प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आप, कहा- बंगला-गाड़ी नहीं लेने की बात थी, अब चॉपर से चलते हैं नेता

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ष्मुझे वही पुरानी …

Like us share us

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, जौनपुर-मऊ के CDO भी बदले

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। नई तैनाती में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), कुलसचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई …

Like us share us

भारत के ‘नए हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सलाम, मुंबई में लगाया बड़ा बिलबोर्ड

मुंबई । फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में संकट के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने खास सम्मान दिया है। मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने कैप्टन स्मित के सम्मान में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं। इजरायल के कॉन्सल जनरल यानिव रेवाच ने …

Like us share us

Asian Games में स्वर्णिम इतिहास: लालरेम्सियामी का निर्णायक गोल और सविता की ‘दीवार’, भारत ने चीन से छीना गोल्‍ड मेडल

जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्‍ड मेडल आ गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की टीम को 1-0 से हराकर 44 साल …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button