
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, लखनऊ के अधीन एक्स-रे टेक्नीशियन के 382 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभिलेख सत्यापन के लिए 377 अभ्यर्थियों का चयन किया है।
चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। वहीं, आयोग ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के शिक्षक संवर्ग व सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती की मुख्य परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी (प्रोविजनल आंसर-की) भी जारी कर दी है।
इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसी अवधि में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

- एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का परिणाम घोषित, 377 चयनित।
- दिव्यांगजन व सहायक बोरिंग टेक्नीशियन की उत्तर कुंजी जारी।
- अभ्यर्थी 20 जुलाई तक उत्तर कुंजी देख सकते हैं।.



