Uncategorized

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा ग्राम गौरी में किया गया स्थलीय निरीक्षण..!

आज दिनांक 22.10.2026 को श्री घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी उन्नाव एवं श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा श्री सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी उन्नाव, श्री प्रदीप कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना बीघापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा गौरी में दिनांक 30.10.2026 से 05.11.2026 तक आयोजित होने वाली भव्य शिव पुराण महाकथा के आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं आवागमन को सुचारु बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आयोजन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं, जिससे शिव पुराण महाकथा का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके रिपोर्टर स्वाती पाण्डेय

Like us share us

Related Articles

Back to top button