अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

महाराजगंज: सरसो के खेत में मिला खून से लथपथ शव

उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में 30 साल की एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर महिला का खून से लथपथ शव सरसो के खेत से बरामद हुआ। उसके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए गए थे। वारदात स्थल की परिस्थितियों के अनुसार ऐसा लग रहा था कि उसके शव को सरसो के खेत में छिपाने की कोशिश की गई। सूचना पाकर पुलिस ने जांच शुरू की है।

यह पूरा मामला बृजमनगंज क्षेत्र के दुबौलिया गांव के टोला दीनापुर निवासी अनिल यादव व उसकी पत्नी शशिकला के कोई संतान नहीं थी। परिवार के मुताबिक गुरुवार की रात शशिलकला खाना बनाने के बाद शौच के लिए बाहर निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। लेकिन रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश गांव से डेढ़ सौ मीटर दूर सरसों के खेत में मिली। धारदार हथियार से गला रेत हत्या की गई थी। चेहरे और नाक को भी क्षत विक्षत कर दिया गया था।

सूचना मिलते ही बृजमनगंज एसओ कमलेश सिंह, कोतवाल फरेंदा गिरिजेश उपाध्याय, सीओ अशोक कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद एसपी प्रदीप गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौका मुआयना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस मृतका के पति समेत समेत कई लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि एक महिला की हत्या हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हत्या क्यों हुई? इस संबंध में परिवार के लोग अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Like us share us

Related Articles

Back to top button