अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

बदायूं में 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

बदायूं। उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में एक आंगनवाड़ी सहायिका के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है।

हैवानियत का आरोप एक मंदिर के महंत और उसके 2 साथियों पर लगा है। महंत समेत उसके साथियों ने 50 वर्षीय आंगनवाड़ी सहायिका के साथ रेप किया

और उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड जैसी चीज डालने की कोशिश की गई जिसके चलते महिला की मौत हो गई।


बदायूं की महिला के साथ हुई इस वारदात ने एक बार फिर से निर्भया गैंगरेप की याद ताजा कर दी है। निर्भया के साथ भी गैंगरेप और क्रूरता की गई थी

जिसमें उसकी मौत हो गई थी। हैवानियत की यह घटना बीती 3 जनवरी को बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में हुई है।

जहां 50 साल की आंगनवाड़ी सहायिका मंदिर में शाम को पूजा के लिए गई थी। इस दौरान मंदिर में मौजूद महंत सत्यनारायण, चेला वेदराम व ड्राइवर जसपाल ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

ALSO READ:UP: महिला पुलिस अधिकारी ने लगाया बलात्कार का आरोप, पुलिस निरीक्षक निलंबित
घटना के बाद 3 जनवरी की रात को ही अपनी गाड़ी से आंगनवाड़ी सहायिका की खून से लथपथ लाश उसके घर फेंककर यह कहते हुए

फरार हो गए कि कुएं में गिरने से चोट आई है। आंगनवाड़ी सहायिका की हालत देखकर परिवार क पैरोतले जमीन खिसक गई। शरीर से खून बह रहा था और कपड़े गायब थे।

उन्होंने तत्काल स्थानीय थाना उघैती को सूचना दी। थाने ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और परिवार को रफा-दफा कर दिया।

अंत में हारकर पीड़ित परिवार ने 112 नबर डॉयल करके पुलिस की मदद ली।

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीड़िता को अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button