Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सरकारी नौकरियों में कुशीनगर के युवा बड़ी संख्या में सहभागी

विजय कुमार निगम लखनऊ:-  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि रामायणकालीन कुशीनगर जनपद भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की महापरिनिर्वाण स्थली के रूप में प्रसिद्ध है। अत्यन्त उर्वरा भूमि तथा पर्याप्त जल संसाधन से परिपूर्ण यह जनपद अनेक सम्भावनाओं से युक्त है। डबल इंजन सरकार कुशीनगर सहित सम्पूर्ण प्रदेश में विकास कार्याें को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। जरुरतमन्दों को बिना-भेदभाव शासन की योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। सम्भावनाएं पहले भी थीं, लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति एवं ईमानदारी का अभाव था। सब कुछ होने के बावजूद कुशीनगर पिछड़ेपन, पलायन तथा बीमारी आदि का केन्द्र बनकर रह गया था। 

मुख्यमंत्री जी आज जनपद कुशीनगर में कुशीनगर, रामकोला तथा हाटा विधान सभा क्षेत्रों की 525 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, चाभी, प्रमाण पत्र तथा स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किये। आजीवन मानवतावादी विचारधारा के लिए समर्पित दो वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। इसके पूर्व, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन, पौधरोपण, महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन किया। 

मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज यहां कुछ बच्चों के अन्नप्राशन का अवसर प्राप्त हुआ। अन्नप्राशन के बाद बच्चों के चेहरे पर नई खुशी, विश्वास और उत्साह दिख रहा था।

ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो बच्चों को पता है कि डबल इंजन सरकार ने उनके भविष्य को सुरक्षित कर दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित भारत में उनके लिए असीम सम्भावनाएं हैं। वह आगे चलकर देश के लिए अपना योगदान देंगे। यदि हमारा बचपन सुरक्षित होगा, तो देश का भविष्य भी सुरक्षित होगा। 

पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस सीजन में इन्सेफेलाइटिस बीमारी से हजारों मासूम कालकवलित हो जाते थे।

इस बीमारी से कुशीनगर के बच्चे सर्वाधिक पीड़ित थे। उन्हें बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए जाना पड़ता था। कुशीनगर में चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं थी। प्रदेश सरकार द्वारा किये गये प्रयासों से आज कुशीनगर सहित सम्पूर्ण पूर्वी उत्तर प्रदेश इन्सेफेलाइटिस बीमारी से मुक्त हो चुका है। हमने प्रदेश के मासूम बच्चों का भविष्य उज्ज्वल व सुरक्षित बनाया है। कुशीनगर जनपद में पहले मेडिकल कॉलेज के बारे में कोई नहीं सोचता था। आज यहां मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। इसमें बच्चे प्रवेश ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर में मुसहर जाति के लोगों को जमीन का पट्टा, आवास, आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क राशन, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली आदि की सुविधा प्राप्त हो रही है। कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज संचालित है। अच्छी सड़कें बन चुकी हैं। रामकोला से कसिया मार्ग का प्रस्ताव यहां के जनप्रतिनिधियों से मांगा गया है।  इस सड़क को इसी सत्र में बनाये जाने की तैयारी है। 

मुख्यमंत्री  ने कहा कि कुशीनगर में इण्टरनेशनल एयरपोर्ट स्थापित हो चुका है।

नए एयरक्राफ्ट्स के माध्यम से कुशीनगर के लोगों को बेहतरीन वायु सेवा प्रदान की जाएगी। कुशीनगर एयरपोर्ट को जेवर तथा गया एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी चल रही है। यहां एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी प्रारम्भ होने वाली है। नये सत्र में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए कहा गया है। कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बन रहा है। अपनी खेती को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए यहां के युवाओं को अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सरकारी नौकरियों में कुशीनगर के युवा भी बड़ी संख्या में सहभागी बनते हैं। 

मुख्यमंत्री  ने कहा कि अब निवेश नोएडा और गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ कुशीनगर तथा गोरखपुर जैसे शहरों में भी होता है।

वर्ष 2017 से पूर्व तत्कालीन सरकार की न नीयत थी और न कोई नीति थी। सरकारें पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार थीं। प्रदेश में निवेश का अभाव था। विकास कार्य ठप पड़े थे। पहले पर्व व त्योहारों पर उपद्रव होते थे। डबल इंजन सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के अन्तर्गत कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया है। प्रत्येक व्यक्ति को उसकी उपासना विधि में पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए। आज हिन्दू, मुस्लिम, सिख तथा इसाई धर्म के लोग अपने पर्व और त्यौहार शान्तिपूर्ण तरीके से मना रहे हैं। विगत 09 वर्षाें में प्रदेश में कोई उपद्रव तथा दंगा नहीं हुआ है। बेटी व व्यापारी सुरक्षित हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। महिलाओं को स्वावलम्बी बनाया जा रहा है। प्रत्येक गांव को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की गयी है। 

मुख्यमंत्री  ने कहा कि सही लोगों के चुनने के अच्छे परिणाम आते हैं।

यहां के जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से आज कुशीनगर नए कुशीनगर के रूप में दिखायी दे रहा है। कुशीनगर के लोग धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि लेते हैं। विकास कार्यों से जुड़ते हैं। अनावश्यक रूप से कहीं कोई व्यवधान नहीं डालते। विकास का समर्थन करते हैं। कुशीनगर में प्रत्येक ओर विकास कार्य चल रहे हैं। जरुरतमन्दों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अन्नदाता किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्हें उपज का बेहतर दाम प्राप्त हो रहा है। 

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज प्रदेश में मन्दिरों का पुनरुद्धार तथा सुन्दरीकरण हो रहा है।

यहां पर टूरिज्म के क्षेत्र में व्यापक सम्भावनाएं हैं। प्रदेश सरकार इन सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेगी। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में खड्डा विधान सभा क्षेत्र में नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर दीर्घ सेतु एवं पहंुच मार्ग की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसके माध्यम से जनपद कुशीनगर तथा महराजगंज के दर्जनों गांव सहित बिहार राज्य के गांव आपस में जुड़ेंगे। लगभग 05 लाख ग्रामीणों को इसका लाभ प्राप्त होगा। 

मुख्यमंत्री  ने कहा कि हमारे लिए अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सुरक्षा व सुविधा का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।

उनको सक्षम बनाना हमारा नैतिक दायित्व है। आज यहां टेकुआटार में एक विद्यालय के निरीक्षण का अवसर प्राप्त हुआ। इस विद्यालय को और अधिक अच्छा बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों तथा अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया गया है। बेसिक शिक्षा तथा माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों, शिक्षामित्रों अनुदेशकों तथा रसोइया आदि को 05 लाख रुपये वार्षिक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गयी है। सोशल सिक्योरिटी की गारण्टी भी दी गयी है। यदि किसी शिक्षक के साथ कोई घटना या दुर्घटना हो जाती है। वह किसी आपदा की चपेट में आ जाता है। तो शिक्षक के परिवार को 80 लाख रुपये से 1.5 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी यदि शिक्षा मित्रों या अनुदेशकों के साथ दुर्भाग्य से कोई घटना घटित हो जाती है, तो उनके परिवार को 30 लाख रुपये से 80 लाख रुपये देने की गारण्टी डबल इंजन सरकार दे रही है। यदि रसोइया किसी दुर्घटना का शिकार हो गया, तो उसके लिए 02 लाख रुपये के सुरक्षा बीमा कवर की व्यवस्था की गयी। 

मुख्यमंत्री नेे कहा कि आज यहां 525 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है।

इनमें कुशीनगर, हाटा और रामकोला विधानसभाओं की परियोजनाएं सम्मिलित हैं। लोकार्पित परियोजनाओं में सड़कें, बाईपास का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण, पर्यटन विकास आदि कार्य शामिल हैं। यहां कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। जिनमें रामाभार स्तूप के सन्निकट बुद्धा घाट हिरण्यवती नदी पर पर्यटक सुविधाओं का विकास एवं सौन्दर्यीकरण, केला टिश्यू कल्चर लैब का निर्माण, छोटी गण्डक नदी के सिकरिया-बंटोलवा घाट पर सेतु, पहुंच मार्ग आदि कार्य सम्मिलित हैं। कुशीनगर के प्रभारी मंत्री तथा कारागार मंत्री  दारा सिंह चौहान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  के नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में विगत 09 वर्षों में प्रदेश तथा कुशीनगर की अभूतपूर्व प्रगति हुयी है। मुख्यमंत्री जी की कार्यशैली देश-विदेश के जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल बनी है। प्रदेश सरकार द्वारा किये गये प्रयासों से इस क्षेत्र से इन्सेफेलाइटिस जैसी बीमारी समाप्त हो सकी है।

मिशन रोजगार: सीएम योगी 818 युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी की सौगात, लोकभवन में बंटेगा नियुक्ति पत्र

 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार और सरकारी सेवाओं से जोड़ने की दिशा में शनिवार को एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शानिवार को लोकभवन सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में चयनित 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे जबकि शेष 797 अभ्यर्थियों को …

Like us share us

दिल्ली-NCR की ‘हवा’ को लेकर CM योगी ने लखनऊ में की बैठक, इलेक्ट्रिक बसों और पुराने वाहनों पर बड़ा फैसला

दिल्ली-एनसीआर की हवा को साफ करने के लिए प्रदेश सरकार ने धूल, वाहनों और औद्योगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण पर एक साथ कार्रवाई की तैयारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में एनसीआर से जुड़े नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, …

Like us share us

आर्थिक तंगी नहीं बनी बाधा: समाज कल्याण विभाग की कोचिंग से 74 युवाओं ने क्रैक किया UPPSC Mains

प्रतिभा किसी आर्थिक संसाधन की मोहताज नहीं होती, इसे उत्तर प्रदेश के 74 होनहार युवाओं ने सच साबित कर दिखाया है। योगी सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग के मार्गदर्शन में इन अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी-2025 (UPPSC-2025) की मुख्य परीक्षा पास कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता इस बात का …

Like us share us

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, 3095 करोड़ से बनेंगी 36 सड़कें.

विधान सभा चुनाव का समय करीब आते ही प्रदेश सरकार अपनी तैयारियों को चाक चौबंद करने में जुट गई है। विपक्ष द्वारा विधान सभा क्षेत्रों में सड़कों की खराब स्थिति को चुनावी मुद्दा बनाए जाने की आशंका को देखते सड़कों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराने की दिशा में काम शुरू किया गया है। …

Like us share us

योगी सरकार का मेगा प्लान: MSME, स्टार्टअप्स; शिल्पकारों और निर्यातकों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने की सीधी पहल

उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन औद्योगिक और निवेश केंद्र बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को एक बार फिर वैश्विक मंच मिलने जा रहा है। प्रदेश के औद्योगिक सामर्थ्य, निवेश संभावनाओं और निर्यात क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक चौथे यूपी इंटरनेशनल …

Like us share us

योगी सरकार का नया मास्टरस्ट्रोक: ‘सारथी दीदी’ से सुरक्षित सफर, PACS के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी भारत टैक्सी

 उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों का सफर अब केवल सुविधाजनक ही नहीं, बल्कि अभेद्य सुरक्षा घेरे में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच के तहत राज्य में ‘सारथी दीदी’ योजना का खाका तैयार किया गया है। यह पहल महज एक परिवहन सेवा नहीं है, बल्कि महिला सुरक्षा, रोजगार और ग्रामीण …

Like us share us

पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में मना ‘सेवा दिवस’: 75 जिलों में जलाए गए 5.90 करोड़ दीये, 8 हजार से ज्यादा ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के तहत प्रदेशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट और अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में …

Like us share us

यूपी की महिलाओं को योगी सरकार दे रही एक लाख रुपये, पात्रता और कैसे करें योजना में आवेदन?

Lakhpati Didi Yojana | आप अगर यूपी से हैं और अपने पैरों पर खड़े होकर हर महीने सम्मान के साथ कमाई करना चाहती हैं तो ‘लखपति दीदी योजना’ आपके इस सपने को पूरा करने का एक बेहतरीन मौका है। योगी सरकार की इस योजना से ग्रामीण भारत की लाखों बहनें और माताएं इस योजना से …

Like us share us

UPI पर शुल्क को लेकर मायावती का भाजपा पर हमला, बोलीं- मुनाफाखोरी के लिए जनता से हो रही टैक्स वसूली

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआइ) से दो हजार रुपये अधिक के भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लगाने को लेकर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, पहले खूब बढ़ावा देने के बाद अब सरकार की यूपीआइ लेनदेन पर शुल्क वसूलने की व्यवस्था लोगों की …

Like us share us

मिशन 2027 और 2029 के लिए देश के 10 राज्यों में बिसात बिछा रही भाजपा, काशी से वडनगर तक निशाना साधने को प्लान तैयार

भाजपा अभियानों के रथ पर चुनावी रंगमहल सजा देती है। सेवा संंकल्प अभियान के हर कार्यक्रम पर राजनीतिक संदेशों के फूल खिले हैं। पार्टी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को धार देते हुए दस राज्यों के कार्यकर्ताओं को काशी से वडगनर भेजा है जो विभिन्न लोकसभा एवं विधान सभा क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियां बताते एवं अपनी …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button