newsझारखण्डताजा खबरेबड़ी खबर

विधानसभा का गेट नंबर-1 बना छावनी, SSP-IG ने संभाला मोर्चा; हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी. Jharkhand Student Protest.

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है।

छात्रों और सरकार के डेलीगेशन के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान छात्रों की दो बड़ी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण आज छात्र विधानसभा घेराव कर रहे हैं।

इस लाइव ब्लॉग में हम छात्र आंदोलन की पल-पल की अपडेट आपको दे रहे हैं,

‘विधानसभा के नजदीक पहुंची उग्र भीड़’

रांची में जारी आंदोलन और सोमवार को छात्रों के विधानसभा कूच को लेकर SP सिटी पारस राणा ने कहा कि आज यहां विधानसभा के घेराव का ऐलान किया गया था… इस प्रदर्शन के ऑर्गनाइजर भी भीड़ से अनुरोध कर रहे थे कि आप शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कीजिए लेकिन तब भी पथराव किया गया। हमारे जवान भी उसमें घायल हुए हैं… उग्र भीड़ विधानसभा के नजदीक पहुंच चुकी थी। हल्का बल प्रयोग किया गया। कुछ छात्रों को मामूली चोटे आई हैं। बहुत से छात्र लौट चुके हैं। छात्र अपने आवास स्थानों पर लौट रहे हैं… हमारे द्वारा शांतिपूर्ण ढ़ंग से लोगों को निकाला जा रहा है… ये लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन में असफल रहे हैं… हिरासत में यहां से किसी भी प्रदर्शनकारी को नहीं लिया गया है।

विधानसभा के गेट नंबर 1 से छात्रों को हटाया जा रहा

विधानसभा परिसर में गेट नंबर 1 पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अब धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। यहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

WhatsApp Image 2026-08-10 at 6.39.00 PM

विधानसभा परिसर पहुंचे मुख्य सचिव

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य सचिव अविनाश कुमार और गृह सचिव वंदना डाडेल विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंच गए हैं। वहीं, सीआईडी आईजी मनोज कौशिक और रांची एसएसपी भी मौके पर मौजूद हैं।

बारिश के बीच विधानसभा के गेट नंबर-1 पर छात्रों का प्रोटेस्ट

विधानसभा के गेट नंबर 1 पर छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा है। छात्र बारिश के बीच भी अपनी मांगों को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। इस बीच पुलिस ने असेंबली की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

रांची में विधायकों के आवास के पास तनाव का माहौल

रांची में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच छात्रों और अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के विरोध प्रदर्शन के कारण विधायकों के आवासीय परिसरों के पास तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस लाठीचार्ज के दौरान कथित तौर पर घायल होने के बाद एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाया गया।

झारखंड विधानसभा के गेट नंबर 1 पर छात्रों का हुजूम

झारखंड विधानसभा के गेट नंबर 1 पर छात्रों का हुजूम इकट्ठा हो गया है। सैकड़ों की संख्या में छात्र नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। झारखंड विधानसभा के आसपास माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

WhatsApp Image 2026-08-10 at 4.54.39 PM (1)

खेत के रास्ते झारखंड विधानसभा पहुंचे प्रदर्शकारी छात्र, गेट नंबर 1 पर माहौल तनावपूर्ण

रांची पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए विधानसभा के बाहर बैरिकेडिंग लगा रखी थी। इसी वजह से छात्रों ने खेत के रास्ते जाकर विधानसभा घेर लिया। इससे पहले जब छात्र विधानसभा घेराव के लिए जा रहे थे तो पुलिस ने सबसे पहले आगे न बढ़ने की अपील की, जिसके बावजूद छात्र आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। इसके बाद पुलिस छात्रों की बड़ी समूह को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस को गोले छोड़े।

WhatsApp Image 2026-08-10 at 4.41.22 PM

झारखंड विधानसभा गेट नंबर 1 पर जोरदार प्रदर्शन

विधानसभा के गेट नंबर 1 के पास छात्र धरने पर बैठ गए हैं। इसी गेट से सीएम, मंत्री सहित विधायक विधानसभा में प्रवेश करते हैं।

सभी जिलों से पुलिस बल को रांची पहुंचने का निर्देश

प्रदर्शकारी छात्र विधानसभा परिसर के गेट नंबर 1 पर डटे हुए हैं और विरोध-प्रदर्शन जारी है। छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, सभी जिलों की पुलिस को रांची पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

झारखंड विधानसभा के गेट नंबर 1 पर डटे छात्र, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

छात्र विधानसभा घेराव के दौरान गेट नंबर 1 के पास डटे हुए हैं। बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने के बाद मौके पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई।

WhatsApp Image 2026-08-10 at 4.54.39 PM

विधानसभा परिसर में घुसे प्रदर्शनकारी

रांची में छात्र अब विधानसभा परिसर में घुस चुके हैं। छात्र सैकड़ों की संख्या में नजर आ रहे हैं। कुछ प्रदर्शनकारी तो सड़क पर ही लेट गए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-10 at 4.40.00 PM

Jharkhand Protest: विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों पर चले आंसू गैस के गोले

विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद छात्र फिर इकट्ठा हो गए हैं और पुलिस का विरोध कर रहे हैं। 

छात्र आंदोलन में घुसे अराजक तत्व’, छात्र नेता रवींद्र पासवान ने की कार्रवाई की मांग 

छात्र प्रदर्शनकारियों के ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज और प्रदर्शनकारियों द्वारा चप्पल-बोतलें फेंके जाने पर छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, “हम शांतिपूर्ण हैं। छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। कुछ असामाजिक तत्व विरोध प्रदर्शन को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम छात्र अपनी मांग का समर्थन कर रहे हैं। हम प्रशासन से अपील करते हैं कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान करें, हमारे स्वयंसेवक भी उनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। CCTV फुटेज और वीडियो कैमरे की जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। हम सभी छात्रों से अपील करते हैं कि अगर उन्हें अपने बीच कोई असामाजिक तत्व दिखे तो वे हमारे स्वयंसेवकों से संपर्क करें। हम इस विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अंत तक ले जाएंगे। मैं राज्य सरकार से भी विनम्र अपील करता हूं कि यह एक ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है, शाम तक भीड़ और बढ़ेगी। सरकार को इसे गंभीरता से लेना होगा और आज ही कोई निर्णय लेना होगा।” 

Like us share us

Related Articles

Back to top button