newsunnaoउत्तर प्रदेश

छठ महापर्व के दृष्टिगत मा0 विधायक बांगरमऊ, जिलाधिकारी उन्नाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने नानामऊ घाट का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आगामी छठ महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 12.11.2026 को मा0 विधायक बांगरमऊ श्री श्रीकान्त कटियार, श्री घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी उन्नाव एवं श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा श्री हर्ष मोदी क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ के साथ थाना बांगरमऊ क्षेत्रांतर्गत गंगा नदी के नानामऊ घाट का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मा0 विधायक व अधिकारियों द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने, घाटों पर समुचित प्रबंध करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए।

Like us share us

Related Articles

Back to top button