बॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक आत्महत्याएं, अब भोजपुरी अभिनेत्री ने की Suicide

मुंबई। भोजपुरी अदाकारा अनुपमा पाठक ने उत्तरी मुंबई के उपनगर दहिसर स्थित अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पाठक (40) का शव रविवार को उनके किराए के फ्लैट में लटका मिला। बिहार के पूर्णिया की रहने वाली पाठक मुंबई आकर भोजपुरी फिल्मों और टीवी शो में काम करती थीं।

आत्महत्या करने से 1 दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो डाला था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें धोखा दिया गया है और अब वे किसी पर विश्वास नहीं कर पाएंगी। वीडियो में उन्होंने किसी पर विश्वास न कर पाने और मदद के लिए किसी दोस्त के न होने की बात कही थी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button