उत्तर प्रदेशताजा खबरेराजनीति

यूपी बीजेपी में 2022 को ध्यान में रखकर होगा संगठन विस्तार

इसी माह हो सकती है घोषणायूपी बीजेपी में

लखनऊ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद अभी मोर्चा और प्रकोष्ठों का गठन अधर में लटका है।

गोरखपुर को छोड़ अन्य क्षेत्रीय कमेटियों की घोषणा और प्रभारियों की नियुक्ति का काम अभी बाकी है।

मिशन-2022 को ध्यान में रखकर किए जाने वाले संगठन विस्तार में पार्टी नेतृत्व सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन साधने पर ध्यान लगाए है।

भारतीय जनता पार्टी के सात मोर्चों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण माने जाने वाले युवा मोर्चा के गठन पर सबकी निगाहें लगी हैं।

माना जा रहा है कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पर किसी ब्राह्मण की ताजपोशी हो सकती है। इससे विपक्षी दलों द्वारा भाजपा की ब्राह्मण विरोधी छवि बनाने के दुष्प्रचार पर ब्रेक लगेगा।

इस पद के लिए जिन नामों की चर्चा है। उसमें मिथलेश त्रिपाठी, प्रांशु दत्त द्विवेदी, अभिषेक कौशिक, हर्षवर्धन सिंह, वरुण गोयल, रणजीत सिंह और राकेश त्रिपाठी जैसे नाम चर्चा में है।

इसी क्रम महिला मोर्चा के भी अगड़ी जाति कोटे में जाने की संभावनाएं जताई जा रही है।


पंचायत चुनाव निकट आने के कारण किसान मोर्चा को विशेष महत्व दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण व कृषि क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा सके।

इसके लिए किसान मोर्चा की कमान किसी ऐसे सक्रिय कार्यकर्ता को सौंपी जाएगी जो निरंतर खेती किसानी से संपर्क में रहा हो।

अनुसूचित जाति मोर्चा किसी महिला को सौंपे जाने की चर्चा भी जोरों पर है।

सूत्रों का कहना है कि प्रदेश प्रभारी पद पर राधामोहन सिंह की नियुक्ति के बाद मोर्चा, प्रकोष्ठ व प्रभारियों की नियुक्ति उनसे चर्चा के बाद ही होने के कयास लगाए जा रहे हैं।


भाजपा को समर्थन : ग्राम रोजगार सेवक संगठन पदाधिकारियों ने भाजपा मुख्यालय में आहूत बैठक में विधान परिषद स्नातक क्षेत्र चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन देने का एलान किया।

अध्यक्ष शरद सिंह ने कहा कि रोजगार सेवकों के हित में लिए गए निर्णयों को ध्यान में रखते हुए संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी योजना पूर्वक कार्य करते हुए भाजपा को विजयी बनाने में जुटेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, सांसद कौशल किशोर व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने रोजगार सेवक संगठन पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button