ताजा खबरेबड़ी खबर

66 साल की उम्र में की शादी तो बेटे ने दिया ऐसा रिएक्शन…

प्यार एक शब्द मात्र नहीं है ये एक एहसास है जो हर इंसान को होता है. इसके बिना जिंदगी सूनी सूनी हो जाती है

. इसीलिए हर किसी को अपनी जिंदगी में एक जीवनसाथी की जरूरत होती है जो उसके साथ इस एहसास को पैदा कर सके. 66 साल के तरुण कांति पाल (Tarun Kanti Pal) पत्नी की मृत्यु के बाद काफी परेशान थे

उनकी जिंदगी मानों प्यार का मतलब ही बदल गया था. लेकिन हाल ही में उन्होंने शादी कर दी. उनकी नवविवाहिता पत्नी 63 साल की स्वप्ना रॉय (Swapna Roy) है.

उनकी इस कहानी को दुनिया के सामने तरुण कांति पाल के बेटा लाया.

जब उनके बेटे ने शायोन पाल (Shayon Pal) कपल की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की और दिल छू लेने वाली बात लिखी. शायोन पाल के द्वारा साझा की गई

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लोग काफी खुश हैं. यही नहीं इस पोस्ट ने भी लोगों का दिल जीत लिया है.

शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए शायोन ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे पिताजी ने एक दिन पहले शादी कर ली. समारोह करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के बीच हुआ.


मेरी मां की मृत्यू के 10 साल बाद, मुझे खुशी है कि उन्हें फिर से प्यार मिला!’ शायोन पाल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि कैसे उनके पिता सौतेली मां से मिले थे. यह एक ऐसी प्रेम कहानी है,

जो काफी सिंपल और खूबसूरत है. वे दोनों पश्चिम बंगाल के हावड़ा के भट्टनगर में रहते हैं. जब वे एक-दूसरे के परिवारों के बारे में जानते थे, तब वे एक दिन तक एक-दूसरे से बात नहीं करते थे.

उनकी मुलाकात एक समारोह में हुई. तरुण कांति पाल की पहचान करने के बाद रॉय ने उनसे पूछा, ‘क्या आप तरुण हैं?

‘ तरुण पहली बार में उन्हें पहचान नहीं पाए, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने स्वप्ना को पहचान लिया. वह कार्यक्रम में बेंगलुरु से आई थीं. ये उनकी पहली बातचीत थी.

Like us share us

Related Articles

Back to top button