उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबर

मौर्य ने किया जनता दर्शन जनता किया जाए त्वरित निदान

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया जनता दर्शन जनता कीसमस्याओं का किया जाए त्वरित निदान


केशव प्रसाद मौर्यलखनऊः 22 दिसंबर 2020उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं

कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। श्री मौर्य ने निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण होना चाहिए।

ताकि किसी फरियादी को बार-बार किसी कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए

उपमुख्यमंत्री ने आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रदेश के दूरदराज जिलों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना।

तत्पश्चात संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ ठंड से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों एवं चैराहों पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


श्री मौर्य ने जनता से सीधे रू-ब-रू होते हुये उनकी समस्याएं न केवल सुनी, बल्कि उन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

दूर-दूर से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया

कि किसी भी समस्या के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button