उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबर

विधायक पलटू राम ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

टी 10 कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक बलरामपुर पलटू राम ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

गोंडा दिसम्बर।( शहर के अदम गोंडवी खेल मैदान पर चल रहे प्रथम स्वर्गीय पंडित दीप नारायण पांडेय पूर्व विधायक मेमोरियल टी 10 कैनवास

क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवे पांचवे दिन मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा एवं

विधायक बलरामपुर पलटू राम ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों से अपने जिले का नाम रोशन करने की बात कहीं ।टूर्नामेंट के

 आयोजक अधिवक्ता विवेक पांडेय ने बताया कि पिछले 20 दिसंबर से प्रारंभ हुआ टूर्नामेंट अब अपने अंतिम दौर में है

इस टूर्नामेंट में  कुल 16 टीमो ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में विजयी टीम को नगद धनराशि रुपए 51 हजार एवं रनर टीम को  25,000 के नकद

धनराशि पुरस्कार स्वरूप वही मैन ऑफ दी सीरीज रुपए  5100 के साथ ट्रॉफी  से नवाजा जाएगा।

अधिवक्ता श्री पांडेय ने बताया कि फाइनल मैच शुक्रवार को केबीएफ इटियाथोक एवं वेस्ट इलेवन के बीच खेला जाएगा जो दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।

साथ ही बताया कि फाइनल मैच के मुख्य अतिथि चुल्लू पार गोरखपुर से विधायक विजय शंकर तिवारी होंगे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button