उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

इटियाथोक कोतवाली की बदल रही सूरतबदलने में जुटे हुए



इटियाथोक (गोंडा) दिसम्बर। कहते हैं कि इंसान यदि मन में ठान ले तो सब संभव है, ऐसा कोई काम नहीं है, जो हम नहीं कर सकते। बस जुनून व जज्बा होना चाहिए।

इसी बात को सच करके दिखा रहे पुलिस विभाग में प्रभारी निरीक्षक के पद पर इटियाथोक कोतवाली में तैनात संजय कुमार दुबे जिन्होंने जनपद गोण्डा

पुलिस का नाम पुरे देश मे रौशन कराया था जनपद के वजीरगंज थाने को आईएसओ पुरुस्कार सम्मान से सम्मानित किया गया था

संजय दुबे जिले में 3 अन्य थानों का  प्रभार देख चुके है जिसमे तरबगंज, वजीरगंज धानेपुर व वर्तमान में इटियाथोक कोतवाली की कमान है

इन्होंने सभी थानों का परिसर का  सौंदर्यीकरण का कार्य किया हाल ही में कुछ महीने पूर्व  इटियाथोक कोतवाली की जिम्मेदारी इन्हें  मिली

 इन्होंने इटियाथोक में पदभार ग्रहण करते ही कस्बे व सम्मानित क्षेत्रवासियों की एक बैठक आयोजित कर जनसहयोग से कोतवाली इटियाथोक के सौंदर्यीकरण व विकास का खाका खींचा जिसके बाद  कार्य प्रारंभ हो गया

 जिसमें  परिसर की चारदीवारी ,गेट किचन, बैरक  आगंतुक कक्ष  परिसर में सुंदर  पार्क एवं  पेंटिंग का कार्य करा कर इटियाथोक कोतवाली की सूरत बदलने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button