उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा सपा में शामिल

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएएन) के खिलाफ मोर्चा खोलने वालीं मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को सुमैया राणा समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में उनको सदस्यता दिलवाई।

अखिलेश मंगलवार ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा और बसपा के गोंडा से सांसद प्रत्याशी मसूद आलम को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कराया। सुमैया राणा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लखनऊ के घंटाघर पर मोर्चा खोलने के बाद सुर्खियों में आई थीं। इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बदलाव होगा। यह सरकार जब तक नहीं जाएगी तब तक लोकतंत्र नहीं बच सकता है।


वर्ष 2022 में छोटे दलों के लिए दरवाजे खुले रखेगी सपा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा छोटे दलों के लिए दरवाजे खुले रखेगी। सपा लगातार छोटे दलों को जोड़ रही है। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि सपा की सरकार बनने पर सीएए व एनआरसी के विरोध में आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। भाजपा सरकार विरोध में उठने वाली विपक्ष की आवाज दबाने के लिए झूठे मुकदमे लगा रही है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button