उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

मस्जिद निर्माण की तैयारी: ADA में अगले सप्‍ताह जमा होगा मस्जिद का नक्‍शा

उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या में धन्‍नीपुर मस्जिद का नक्‍शा अप्रूवल के लिए अगले सप्‍ताह अयोध्‍या विकास प्राधिकरण मे जमा किया जाएगा। जिसके पांच सेट आर्किटेक्‍ट प्रोफेसर एसएम अख्‍तर ने ट्रस्‍ट के पास भेज दिए हैं। इसी सिलसिले में प्रोफेसर अख्‍तर को 24 तारीख को लखनऊ आना था, पर वे किन्‍हीं कारणों से नहीं आ सके। लेकिन उन्‍होंने प्राधिकरण में जमा करने वाली आर्किटेक्‍ट डिजाइन के पांच सेट भेज दिए हैं। अब उस पर अप्रूवल की कार्रवाई अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

मस्जिद ट्रस्‍ट IICF के सचिव अतहर हुसैन ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि अभी तक यह तय नहीं हो पाया था कि धन्‍नीपुर इलाके में बनने वाले भवन का नक्‍शा जिला पंचायत से पास होगा अथवा अयोध्‍या विकास प्राधिकरण से लेकिन प्राधिकरण के विस्‍तार क्षेत्र में धन्‍नीपुर के आ जाने से और एडीए के वीसी के बयान से साफ हो गया है कि मस्जिद का नक्‍शा प्राधिकरण ही अप्रूव करेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे में अब एडीए के नियमों के तहत सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं जिसमें विभिन्‍न सरकारी विभागों की एनओसी भी शामिल हैं । इस सिलसि‍ले में जल्‍द ही प्राधिकरण के अधिकारियों से ट्रस्ट के पदाधिकारी संपर्क करेगें।

Like us share us

Related Articles

Back to top button