उत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र | UP Election 2022

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उन्होंने इसे जारी किया। इसमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने का भी वादा किया गया है।

AAP releases manifesto for Delhi assembly polls

किसानों का कर्ज माफ करने और बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। युवाओं को 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी और पांच हजार रुपये प्रति महीने बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रति महीने 1000 रुपए भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा कई लुभावने वादे जनता से किए गए हैं।आप के यूपी प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह हिंदू -मुस्लिम को आपस में लड़ाकर चुनाव जीतना चाहती है। किसान गन्ना- गन्ना चिल्ला रहा है और भाजपा जिन्ना-जिन्ना की रट लगाए हुए हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button